Home / राजधानी / *रायपुर,राज्यपाल हरिचंदन से शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्राचार्यों ने सौजन्य भेंट की*

*रायपुर,राज्यपाल हरिचंदन से शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्राचार्यों ने सौजन्य भेंट की*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्राप्त करने वाले विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यो ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने इन सभी को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए उनकी सराहना की। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में स्कॉलर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर की प्राचार्य श्रीमती नीता अवस्थी, वंेकटेश्वर सिग्नेचर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर की प्राचार्य श्रीमती सौम्या रघुवीर और वाइकन हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुर की प्राचार्य श्रीमती रम्पी बरार शामिल हैं। इन्हें विशाखापटन के गीतम विश्वविद्यालय में आयोजित कॉन्फ्रेंस में एजुकेशन हीरो अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page