*भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला*

हरारे। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारत ने बुधवार को तीसरे टी-20 मैच में टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि आज तीनों विश्व विजेताओं खिलाड़ियों संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की टीम में वापसी हुई है। इन तीन खिलाड़ियों को पराग, सुदर्शन, मुकेश और जुरेल की जगह टीम में शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज की टीम में दो बदलाव हुए हैं। इनोसेंट काइया, ल्यूक जोंगवे की जगह तदिवानाशे मारुमानी, रिचर्ड न्गारावा की टीम में वापसी हुई है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

भारत : यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और खलील अहमद।

जिम्बाब्वे : वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मदंडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी और तेंदई चतारा।

  • Related Posts

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    ग्वालियर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग की राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की खिलाड़ियों ने एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया…

    *रायपुर,,RCB-KKR मैच आज,खिलाड़ियों को देखने पहुंचे फैंस सुरक्षा रही कड़ी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 से RCB और KKR के बीच मुकाबला होगा। चर्चा है कि एक्टर शाहरुख खान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page