*आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला, होटल व्यवसायी को भेजा गया जेल*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सिविल लाइन क्षेत्र के कुम्हार पारा में रहने वाले सिद्धांत नागवंशी कांग्रेस नेता अकबर खान के साथ काम करते थे। उन्होंने जनवरी 2022 में सकरी स्थित अपनी मामी के घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। स्वजन ने अपने बयान में कांग्रेस नेता अकबर खान और उसके साथियों पर सिद्धांत को लेनदेने के विवाद में परेशान करने का आरोप लगाया।

साथ ही पूरे मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की गई। पुलिस ने एक साल बाद मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान, मिनाक्षी बंजारे, सीबू उर्फ फैजान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। इस बीच आरोपित फरार हो गए। इधर युवक के स्वजन ने मामले की शिकायत सीएम और गृहमंत्री से की। उन्होंने बिलासपुर के होटल व्यवसायी रायपुर निवासी दीपेश चौकसे पिता दिनेश चौकसे पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने जांच कर आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग की। शिकायत की जांच के बाद आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

इधर सरकंडा थाने में कांग्रेस नेता के आत्महत्या के मामले में फरार पूर्व पार्षद तैय्यब हुसेन फरार चल रहा है। मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान फिलहाल जेल में है। सरकंडा पुलिस की टीम पूर्व पार्षद को अब तक नहीं तलाश पाई है। इधर सकरी पुलिस ने होटल व्यवसायी को रायपुर से खोज निकाला। बताया जाता है कि पूर्व पार्षद शहर में ही किराए का मकान लेकर रह रहा है। इसके बाद भी पुलिस उसके ठिकाने की जानकारी नहीं जुटा पा रही है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़,, व्हाट्सएप नंबर 9827193215 रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 12 फरवरी को अपना 22वाँ स्थापना दिवस मनाया। राज्य गठन के पश्चात 12 फरवरी…

    *प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर सीधे होगी एफ.आई.आर: कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा।,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट आवास योजना की समीक्षा के दौरान मैदानी कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश। प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित कार्यों की कलेक्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,फर्जी वसीयत मामले में जल्द होगी शहजादी बेगम पर भी कार्यवाही*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,फर्जी वसीयत मामले में जल्द होगी शहजादी बेगम पर भी कार्यवाही*

    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,, अनुशासन,सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर त्वरित और सख़्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।सेन्ट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता*

    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 9 views
    *रायपुर,एम जी रोड,मौदहापारा,फाफाडीह,बैजनाथपारा में,अवैध कब्जों पर निगम का चला बुलडोजर,,,टीआई की होगी जिम्मेदारी दोबारा न लगे दुकान*

    *रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 7 views
    *रायपुर, कोर्ट से पेशी के बाद 2आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर हुए रफूचक्कर,*

    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    • By SIYASAT
    • February 12, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 22वें स्थापना दिवस में अध्यक्ष एवं आयुक्त ने की योजनाओं और शाखाओं की समीक्षा गुणवत्ता एवं समय पर कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*

    You cannot copy content of this page