*श्रीरामलला के दर्शन करने CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ पहुंचे अयोध्‍या*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम पहुंच गए। मुख्यमंत्री साय इस मौके पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। विष्णु देव साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट करेंगे।

विधानसभा-लोकसभा में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य 13 जुलाई को चार्टर्ड प्लेन से अयोध्या रवाना होंगे। 22 सीटर यह चार्टर्ड प्लेन सुबह माना एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से साय मंत्रिमंडल का स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना करेंगे। रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्य शाम को वापस लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान अयोध्या में एकदिवसीय कार्यक्रम की पुष्टि की।

उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के झूठे बेर खाए थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।

रामलला के दर्शन के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन से हजारों लोगों ने दर्शन किए हैं। भाजपा सरकार ने श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। इस घोषणा को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में शामिल किया था।

  • Related Posts

    *भयंकर हादसा: बिजली गिरने से बेटे की मौत, पिता झुलसे, मकान में आग*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। महासमुंद में बिजली गिरने से घर में आग लग गई। महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो…

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,हिदायत अली की 86वीं जयंती एवं स्टैण्ड बॉल के 18वें स्थापना दिवसमुख्य अतिथि का वक्तव्य- पूर्व कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सेवा बंद, रायपुर में गंदगी बढ़ी*

    *डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सेवा बंद, रायपुर में गंदगी बढ़ी*

    *भयंकर हादसा: बिजली गिरने से बेटे की मौत, पिता झुलसे, मकान में आग*

    *भयंकर हादसा: बिजली गिरने से बेटे की मौत, पिता झुलसे, मकान में आग*

    *अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त*

    *अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त*

    *रायपुर,,अनवर ढेबर पर मैनपावर घोटाले का फैसला, जेल में ही रहेंगे,,,*

    *रायपुर,,अनवर ढेबर पर मैनपावर घोटाले का फैसला, जेल में ही रहेंगे,,,*

    *रायपुर,, पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था,खुद को बम से उड़ाने का निर्णय था,आरोपी मोबाइल मेकैनिक का खुलासा*

    *रायपुर,, पारिवारिक तनाव के कारण परेशान था,खुद को बम से उड़ाने का निर्णय था,आरोपी मोबाइल मेकैनिक का खुलासा*

    *रायपुर में हत्या:-चापड़ से हमला आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, मौके पर ही मौत*

    *रायपुर में हत्या:-चापड़ से हमला आरोपी ने गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए, मौके पर ही मौत*

    You cannot copy content of this page