*भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में जबर्दस्त उत्साह : न्याय यात्रा में भारी तादाद में शामिल होंगे दुर्ग के कांग्रेसजन : वोरा,,,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को प्रवेश करेगी। न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर जगह-जगह कांग्रेस की बैठकें हो रही हैं। इधर, दुर्ग में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा समेत प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसजनों में जबर्दस्त उत्साह है। न्याय यात्रा में शामिल होने भारी तादाद में कांग्रेसजन 11 फरवरी को दुर्ग से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संदीप वोरा सहित एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल अध्यक्ष ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि दुर्ग से बड़ी तादाद में कांग्रेसजन राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

इधर अरुण वोरा ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है, जो विभिन्न प्रदेशों से होकर गुजर रही है। यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। यहां दो दिनों तक विश्राम के बाद 11 फरवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ होगी। दुर्ग के कांग्रेसजन 11 फरवरी को रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

वोरा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत देश के हर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना है। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं। कांग्रेस ने हमेशा आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है। पूरे देश को एकता के सूत्र में जोड़ने और न्याय से वंचित लोगों को न्याय दिलाना इस यात्रा का उद्देश्य है। दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर दुर्ग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page