Home / chhattisgarh / *छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का राजभवन पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत*

*छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का राजभवन पहुंचने पर किया गया आत्मीय स्वागत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कल 31 जुलाई को लेंगे शपथ

रायपुर ।  (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।
3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page