*श्री रामलला दर्शन के लिए 38 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रामलला दर्शन के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से 38 श्रद्धालुओं का चयन किया गया, जो आज सुबह जनपद पंचायत परिसर महासमुंद से 38 तीर्थ यात्रियों का दल श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। रायपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा श्री रामलला दर्शन की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राम भक्तों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा राज्य के राम भक्तों के लिए निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन हेतु श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है और सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से प्रत्येक जिलों से चयन कर उन्हें रामलला के दर्शन हेतु ले जाया जा रहा है।

रामलला दर्शन योजना न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें उन स्थलों की जानकारी और अनुभव करने का मौका भी देती हैं, जिन्हें वे सामान्यतः आर्थिक कारणों से नहीं देख पाते।

श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि इस योजना से हम लोगों का श्री रामलला के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। ज्ञातव्य है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *8 जिलहिज्जा को आज़मीन-ए-हज मीना की तरफ रवाना होंगे, यह दिन ईमान, सब्र, कुर्बानी और अल्लाह की रजा में खुद को समर्पित करने का पैग़ाम देता है”हाजी वसीम अहमद की कलम से*

    *8 जिलहिज्जा को आज़मीन-ए-हज मीना की तरफ रवाना होंगे, यह दिन ईमान, सब्र, कुर्बानी और अल्लाह की रजा में खुद को समर्पित करने का पैग़ाम देता है”हाजी वसीम अहमद की कलम से*

    *रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

    *रायपुर,MMA केज फाइटिंग का बड़ा आयोजन,आज फाइनल मुकाबलों और ग्रैंड फिनाले का आयोजन,,सुरभि जैन की रिपोर्ट*

    *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम में दी शुभकामनाएं’*

    *रायपुर,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित*

    *रायपुर,,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित*

    *जल जीवन मिशन को मजबूत बनाएंगे 20 हजार जल मित्र*

    *जल जीवन मिशन को मजबूत बनाएंगे 20 हजार जल मित्र*

    *नए परिवारों को नहीं मिल रहे LPG कनेक्शन, रायपुर में जैसे बंद हुए नए कनेक्शन*

    *नए परिवारों को नहीं मिल रहे LPG कनेक्शन, रायपुर में जैसे बंद हुए नए कनेक्शन*

    You cannot copy content of this page