*छत्तीसगढ़ में अब तक 564.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 564.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 31 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1361.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 225.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 347.0 मिमी, बलरामपुर में 515.2 मिमी, जशपुर में 385.0 मिमी, कोरिया में 353.0 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 374.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 480.1 मिमी, बलौदाबाजार में 631.7 मिमी, गरियाबंद में 614.5 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 554.0 मिमी, मुंगेली में 561.7 मिमी, रायगढ़ में 452.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 254.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 509.0 मिमी, सक्ती में 409.8 कोरबा में 676.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 493.8 मिमी, दुर्ग में 352.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 455.1 मिमी, राजनांदगांव में 639.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 758.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 424.3 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.8 मिमी, बस्तर में 677.2 मिमी, कोण्डागांव में 667.1 मिमी, कांकेर में 862.0 मिमी, नारायणपुर में 750.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 871.8 मिमी और सुकमा जिले में 924.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

  • Related Posts

    *अस्पताल में 11वीं के छात्र ने इंजेक्शन भरा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप*

    बेमेतरा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11वीं कक्षा का एक छात्र अस्पताल परिसर में इंजेक्शन निकालते और भरते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो…

    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    नारायणपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नारायणपुर पुलिस ने दशकों से माओवादियों का ‘सेफजोन’ माने जाने वाले दुर्गम क्षेत्र कुमनार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित कर एक ऐतिहासिक सफलता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *भिलाई में मासूम से दुष्कर्म, चॉकलेट के बहाने किडनैप; पुलिस पर पथराव*

    • By SIYASAT
    • April 11, 2026
    • 1 views
    *भिलाई में मासूम से दुष्कर्म, चॉकलेट के बहाने किडनैप; पुलिस पर पथराव*

    *छत्तीसगढ़ में मां-बेटी की हत्या: लिव-इन पार्टनर को दोहरी उम्रकैद*

    • By SIYASAT
    • April 11, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ में मां-बेटी की हत्या: लिव-इन पार्टनर को दोहरी उम्रकैद*

    *उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़*

    • By SIYASAT
    • April 11, 2026
    • 2 views
    *उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़*

    *रायपुर,,शेख इसराइल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बने, अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा*

    • By SIYASAT
    • April 11, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,शेख इसराइल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री बने, अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा*

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन*

    • By SIYASAT
    • April 10, 2026
    • 1 views
    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन*

    *स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    • By SIYASAT
    • April 10, 2026
    • 1 views
    *स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page