*दुर्ग,मृतक के परिजनों को मिली 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेंगाकठेरा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री रजत बिजौरा की विगत 2 मई 2023 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम रसमड़ा, थाना पुलगांव तहसील व जिला दुर्ग निवासी श्री रामखिलावन सिन्हा की विगत 30 मई 2023 को मिर्गी आने से खदान के पानी में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। ग्राम असोगा तहसील पाटन जिला दुर्ग निवासी श्री दानेश्वर गोस्वामी की विगत 17 मार्च 2022 को तालाब में डूबने से एवं सुन्दर नगर उरला तहसील व जिला दुर्ग निवासी रामबाई यादव की विगत 21 मई 2023 को आकाशीय बिजली के संपर्क में आने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. रजत बिजौरा की पत्नि श्रीमती रोशनी वर्मा को, स्व. रामखिलावन सिन्हा की माता श्रीमती दुलारी बाई सिन्हा को, स्व. दानेश्वर गोस्वामी के पिता श्री द्वारिकापुरी गोस्वामी को एवं स्व. रामबाई यादव के पुत्र गोपाल यादव कोे 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page