Home / chhattisgarh / *दुर्ग,पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने की पुरस्कार की घोषणा,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

*दुर्ग,पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने की पुरस्कार की घोषणा,सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़,कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा थाना जामुल के अपराध क्रमांक 140/2022 धारा 4(क) घटना 12 अप्रैल 2022 एवं अपराध क्रमांक 226/2023 धारा 4,5,7,8 घटना दिनांक 23 जून 2023 जुआ एक्ट के अपराध में आरोपी रवि उत्पल पिता जगदीश उत्पल उम्र 45 साल निवासी नेहरू नगर भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग से फरार है। पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग के आदेश क्रमांक वपुज/दुर्ग/रीडर/01/2024, 02 फरवरी 2024 के माध्यम से फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/- (दस हजार) रूपये का नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त प्रकरण के फरार आरोपी के संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी देगा, गिरफ्तारी करायेगा या युक्तियुक्त सूचना देगा, जिससे प्रकरण के फरार आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके। उसे राशि रु. 25,000/- ( पच्चीस हजार रूपये मात्र) तक की नगद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज, दुर्ग का होगा। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9479192002, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मो. नं- 9479192003, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) मो. नं- 9479192017, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, मो. नं. – 9479192007, थाना प्रभारी जामुल मो. नं.- 9479192026 सम्पर्क कर सकते है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page