*गोविंदा रे गोपाला: बड़े शहरो के तर्ज पर जंक्शन ग्रुप मनाऐगा दही हांडी उत्सव,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

-क्रेन में लटकाई जाऐगी 
-जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित

कवर्धा-सियासत दर्पण न्यूज़, महानगरो के तर्ज पर कवर्धा में दही हांडी उत्सव होगा। जंक्शन ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि यह जंक्शन ग्रुप द्वारा पहली बार आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्रेन में मटकी लटकाई जाएगी। जानकारी हो कि कवर्धा जंक्शन परिवार विभिन्न त्यौहारों पर आयोजन किए जाते है।

इस बार यादव समाज द्वारा तीन दिवसीय आयोजन रखा गया। जिसमें पहले दिन 15 अगस्त को समाज की महिलाओं ने मूर्ति स्थापना की। साथ ही 16 व 17 अगस्त को भी आयोजन हुआ। सचिव प्रकाश यादव ने बताया कि 15 अगस्त को मूर्ति स्थापना हुई। इस दिन समाज की सभी महिलाएं पुरूष अंबेडकर चौक स्थित सामाजिक भवन में शामिल हुए। वहां से सरदार पटेल मैदान पहुंचे। जहां मूर्ति के साथ रैली निकाली जाएगी। जिसकी स्थापना मंदिर में की गई। उन्होने बताया कि 16 अगस्त जन्माष्टमी को महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़,रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम समापन के बाद समाज द्वारा शहर में बाइक रैली निकाली गई। जो श्रीराधा कृष्ण बड़े मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण की। शाम 6 बजे अतिथि द्वारा विधि विधान से श्री राधाकृष्ण प्रतिमा की पूजा अर्चना की गई।

20 फीट से अधिक ऊंचाई की मटकी नही फोड़ी जाएगी

यादव समाज द्वारा दही लूट का आयोजन आज किया जाएगा। इस बार भी समाज द्वारा 20 फीट से अधिक ऊंचाई पर टंकी मटकी सुरक्षा कारणों से नहीं फोड़ी जाएगी। रैली दोपहर 11 बजे राधाकृष्ण बड़े मंदिर से शुरू होगी। वहीं गांधी मैदान व अंबेडकर चौक में विशेष कार्यक्रम होगा। जिसके अतिथि डिप्टी सीएम विजय शर्मा रहेंगे। इस बीच समाज के युवा मटकी फोड़ने तैयारी में जुटे हुए है।

यमुना पार की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र

मंदिर में यादव समाज द्वारा कदम के पेड़ में राधा कृष्ण को झुला झुलते हुए झांकी रखी गई। साथ ही तालाब में भगवान कृष्ण के यमुना पार करते झांकी का भी विशेष रुप से चित्रण किया गया। आयोजन को देखते हुए सभी समाजिक बंधुओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page