*जिला कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल का जन्मदिन धूम धाम से मनाया,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*
August 18, 2025
सियासत दर्पण न्यूज कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
देर रात्रि तक बधाई देने वालो का लगा रहा ताता
कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष व अक्षय ऊर्जा के पूर्व सदस्य कन्हैया अग्रवाल का जन्मदिन कृष्णजन्मष्टमी के दिन बड़े धूम धाम से मनाया गया कन्हैया अग्रवाल के निवास पर जिवोले भर से हजारों कार्यकताओं का सुबह से आना जाना लगा था तथा देर रात्रि तक बधाई देने वालो का ताता लगा रहा जिनके लिए निवास स्थान पर ही जलपान के साथ स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया , श्री अग्रवाल को बधाई देने शहर सहित निरोधी से लेकर
रेंगाखार ,झलमला ,चिल्फी घाटी बोड़ला दलदली तरेगांव पंडरिया पांडातराई कुंडा पौड़ी ,दानापुर से लेकर धोराबंद मैथानी पिपरिया सहित वनांचल और कोने कोने से कार्यकर्ता आए हुए थे जिनसे श्री अग्रवाल स्नेहिल भेट करते हुए सभी का हालचाल जाना शहर के कार्यकर्ता श्री
अग्रवाल का जन्मदिन मनाने सप्ताह भर पहले से तैयारी में लगे हुए थे श्री अग्रवाल का जन्मदिन न केवल कांग्रेसी बल्कि सभी विचारधारा के लोगों के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए