*कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र के चेहरे पर कालिख पोती थी:-विजय आदित्य सिँह जूदेव,फैजान अशरफ की रिपोर्ट*

विजय आदित्य सिँह जूदेव ने संविधान हत्या दिवस की घोषणा पर दी प्रतिक्रिया

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,भारत सरकार ने आपातकाल के दौर को याद करते हुए बड़ा फैसला लिया है। 25 जून के दिन को “संविधान हत्या दिवस” घोषित किया गया है।

बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिँह जूदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने उस दिन लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल लगाया था। अब इसे संविधान हत्या दिवस माना जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे महान लोकतांत्रिक देश है।लेकिन कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र के चेहरे पर कालिख पोती थी। इंदिरा गांधी के शासनकाल में जो कृत्य किया गया,उससे विश्व में जिस प्रकार से भारत की बदनामी हुई, इस दाग को धोने का प्रयास भाजपा कर रही हैं।

विजय आदित्य सिँह जूदेव ने कहा कि 25 जून 1975 को देश के प्रजातंत्र के गले को घोंटकर देश में आपातकाल लगाया गया था और इसको जनता के समक्ष लाने के लिए एनडीए सरकार ने काला दिवस घोषित किया है। आपातकाल के समय की कुनीति देश के लिए कितनी बड़ी चुनौती है, यह जानना एक सजग प्रजातन्त्र के लिए अति आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने ऐसे ऐतिहासिक प्रजातंत्र के गला घोंटने का काम किया। देश एकजुट होकर आपातकाल के खिलाफ खड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल के दौरान दुख के दिनों के 50 वर्ष हो गए हैं। आज विपक्ष प्रजातंत्र की दुहाई देकर संविधान की रक्षा की बातें कर रहा है। जबकि कांग्रेस ने 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया है।

  • Related Posts

    *स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई*

    भिलाई: (सियासत दर्पण न्यूज़) छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ और पीछा करने की घटनाओं ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। आरोपित…

    *रायपुर,,घरेलू और कॉमर्शियल गैस की किल्लत से प्रदेश और शहर की जनता का हाल बेहाल : शाहरुख*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ में लगातार गैस सिलेंडर की कमी से प्रदेश की आम जनता परेशान हो रही है सबसे बड़ी समस्या अब ये हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में मकान निर्माण के नाम पर 20 लाख की ठगी, पैसा मांगने पर अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकी*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में मकान निर्माण के नाम पर 20 लाख की ठगी, पैसा मांगने पर अंडरवर्ल्ड के नाम से धमकी*

    *स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 1 views
    *स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़, जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश; पुलिस ने शुरू की कार्रवाई*

    *खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 1 views
    *खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग*

    • By SIYASAT
    • March 14, 2026
    • 2 views
    *नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सजग*

    *रायपुर,,घरेलू और कॉमर्शियल गैस की किल्लत से प्रदेश और शहर की जनता का हाल बेहाल : शाहरुख*

    • By SIYASAT
    • March 13, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,घरेलू और कॉमर्शियल गैस की किल्लत से प्रदेश और शहर की जनता का हाल बेहाल : शाहरुख*

    *रायपुर,,मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये*

    You cannot copy content of this page