Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर, छत्तीसगढ़ी स्मृति चिन्ह से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र शुक्ल का किया सम्मान,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

*बिलासपुर, छत्तीसगढ़ी स्मृति चिन्ह से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र शुक्ल का किया सम्मान,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

हिंदी साहित्य भारती चिंतन बैठक में बिलासपुर जिले से पदाधिकारी हुए सम्मिलित
छत्तीसगढ़ी स्मृति चिन्ह से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र शुक्ल का किया सम्मान

बिलासपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,हिन्दी साहित्य भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकारिणी की सफल बैठक दिनांक 3 अगस्त को दो सत्रों में रावतपुरा सरकार विश्व विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दी साहित्य भारती के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री उ.प्र.के आदरणीय डॉ रविन्द्र शुक्ल जी थे ।इस बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले से पदाधिकारी व सदस्य गए हुए थे । बिलासपुर जिला से छत्तीसगढ़ प्रांत के महामंत्री डॉ सुनीता मिश्रा, मंत्री शैलेंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री मयंक दुबे, मार्ग दर्शक बुधराम यादव, जिला पदाधिकारी कामना पांडेय व सुषमा पाठक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डॉ सुनीता मिश्रा की पुस्तक “अबूझमाड़ से मणिकर्णिका तक ” और सुषमा पाठक की पुस्तक “मारो गोली गम को सारे ” का विमोचन भी हुआ। जिसमें हिंदी साहित्य भारती के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरेय रवीन्द्र शुक्ल जी ,रावतपुरा सरकार विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो एस के सिंह ,हि.सा.भा.के प्रदेश अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू , हिंदी साहित्य भारती के मार्गदर्शक डॉ चितरंजन कर , आदरणीय रामनिवास शुक्ल पूर्व संयुक्त निदेशक राजभाषा आयोग दिल्ली और रावतपुरा सरकार विश्व विद्यालय के कुलसचिव डॉ सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।
द्वितीय सत्र हिंदी साहित्य भारती के चिंतन बैठक के नाम रहा। जिसमें आदरेय रवीन्द्र शुक्ल जी का उद्बोधन और काव्यगोष्ठी की प्रस्तुति रही ।हरेक जिलों से आए करीब 30 प्रमुख कवियों ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय संचालन डॉ सुनीता मिश्रा प्रदेश महामंत्री बिलासपुर ने किया। तत् पश्चात शाॅल ,श्रीफल एवं छत्तीसगढ़ी स्मृति चिन्ह से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू, महामंत्री डॉ सुनीता मिश्रा, मार्गदर्शक बुधराम यादव, शैलेंद्र गुप्ता, मयंक दुबे, सुषमा पाठक , कामना पांडेय, रंजीत सारथी द्वारा किया गया।हिंदी साहित्य भारती के उपस्थित प्रदेश एवं प्रान्तों के पदाधिकारियों की कर्मठता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page