*चंद पैसों के लिए मां को उतारा मौत के घाट*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

कोंडागांव, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है. यहां एक शराबी बेटे पर अपनी मां के हत्या का आरोप लगा है. आरोपी ने चंद पैसों के लिए मां को मौत के घाट उतार दिया. शराब की वजह से एक परिवार फिर उजड़ गया.शराबी बेटे की करतूत कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से कलेजे को चीरने वाली खबर सामने आई है. कोंडागांव के सिदावंड इलाके में एक बेटे पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगा है. आरोपी ने चंद पैसे के लिए अपनी मांग को डंडे से इतना पीटा की वह परलोक सिधार गई. इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हक्का बक्का रह गया. आखिर कैसे एक बेटा अपनी मां की हत्या कर सकता है.शराबी बेटे ने मानवता को किया शर्मसार: आरोपी शोभीराम मरकाम शराब पीने का आदी है. सोमवार की रात को भी वह शराब पीकर आया और अपने माता पिता से पैसों की मांग करने लगा. माता पिता ने शोभीराम को पैसा देने से मना किया. उसके बाद आरोपी ने डंडे से माता पिता को मारना शुरू कर दिया. इस मारपीट से शोभीराम के मां के सिर पर गहरी चोट लगी. वह बुरी तरह घायल हो गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. शोभीराम के पिता को भी गहरी चोटें आई है.

आरोपी शोभीराम मरकाम गिरफ्तार: पुलिस ने इस केस में आरोपी शोभीराम को गिरफ्तार किया है. इसके बाद मृत महिला उपासिन बाई के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया.”शोभीराम है. वह बीती रात शराब के नशे में घर आया और अपने मां पिताजी के साथ बहस करने लगा. उसने पैसे की मांग की जिसे परिजनों ने पूरा नहीं किया. इसके बाद उसने अपने माता पिता को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया. जिसमें मां बुरी तरह घायल हो गई और उसकी मौत हो गई”: भूपत सिंह, एसडीओपी, केशकालइस घटना को सुनकर हर कोई हक्का बक्का है. लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि एक सपूत मां बाप के लिए कपूत भी बन सकता है.

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *निर्माण कार्य अधूरा, भुगतान पहले ही किया गया: कोंडागांव वॉटरशेड प्रोजेक्ट में खेल?*

    कोंडागांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) कोंडागांव जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित वाटरशेड परियोजना कोंडागांव एक बार फिर विवादों में आ गई है। बल्लारी नाला माइक्रो वाटरशेड अंतर्गत छोटे बजोड़ा के फरस…

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर हार्दिक पर संशय, फिटनेस पर चर्चा तेज*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर संजू सैमसन, फैंस को बड़ी पारी का इंतजार*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *भिलाई के छावनी थाने में बवाल, बीयर बोतल विवाद पर दो गुट भिड़े*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *हत्या की आशंका से भड़के लोग, भिलाई में सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *NTPC सीपत में बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    *सिरगिट्टी में ईंधन चोरों का आतंक, खड़ी ट्रक से डीजल चोरी*

    You cannot copy content of this page