*स्वतंत्रता दिवस पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने फहराया तिरंगा*

रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान

12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का किया प्रदर्शन

स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।

श्री साव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। शासकीय कार्याें एवं दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत 114 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

बिलासपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेलतरा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, संभागायुक्त श्री नीलम नामदेव एक्का, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम के कमिश्नर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में निगम का सख्त कदम: 131 दुकानों पर की गई कार्रवाई*

    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में खाद्य-औषधि प्रशासन ने बड़ी रेड, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई*

    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *पीठाधीश्वर को व्हाट्सएप पर मिली जानलेवा धमकी*

    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत*

    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा*

    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    • By SIYASAT
    • April 29, 2026
    • 4 views
    *कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 30 अप्रैल को रायपुर दौरे पर*

    You cannot copy content of this page