Home / राजधानी / *रायपुर,78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने झण्डा फहराया*

*रायपुर,78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने झण्डा फहराया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम सहित प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,(छत्तीसगढ़) 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत पूर्व विधायक विकास उपाध्याय विभिन्न वार्डों में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हुए, जिसमें पं. दीदनयाल उपाध्याय वार्ड क्र.41 में स्वामी विवेकानंद मूर्ति, श्वेतहंस परिसर, सेक्टर-3, डीडी नगर, वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 में खमतराई बाजार के पास एवं शहीद भगत सिंह वार्ड क्र.21 में भारत माता स्कूल के सामने, टाटीबंध में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होंने निर्धारित समय अनुसार झण्डा फहराया।

 

 

विकास उपाध्याय ने रायपुर पश्चिम सहित प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी, उन्होंने इस अवसर पर समस्त वार्डवासियों के साथ एकजूट होकर भारत माता, महात्मा गांधी जी व तिरंगे झण्डे की पूजा कर ध्वजारोहण किया, जिसके बाद सभी ने हर्षोउल्लास के साथ भारत माता की जयघोष की व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँ भी दी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page