*15 फीट ऊपर से गिरा रेल का इंजन,बड़ा हादसा होते-होते बचा।*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) इलेक्ट्रिक लोको शेड में एकाएक क्रेन का रोप वायर टूट गया। इससे क्रेन से जिस इंजन को उठाया गया था, वह 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, नीचे कोई भी कर्मचारी नहीं मौजूद था, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। हालांकि इस घटना के कारण इंजन,प्लेटफार्म व कुछ और रेल संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई। घटना के बाद रेलकर्मियों में भारी आक्रोश है।
लोको शेड में हुआ हादसा

रेलवे स्टेशन के उस पार लोको शेड है, जहां इलेक्ट्रिक इंजन की मरम्मत की जाती है। मंगलवार की देर शाम भी मरम्मत का कार्य जारी था। इंजन के नीचले हिस्से का परीक्षण करने के लिए हैवी क्रेन से एक इंजन को उठाया गया। अभी क्रेन के सहारे इंजन 15 फीट ऊंचाई पर पहुंचा था, तभी अचानक क्रेन के एक तरफ रोप वायर टूट गया। इससे दूसरे तरफ के वायर पर लोड पड़ा और वह भी टूट गया।

दोनों वायर टूटने से गिरा इंजन

क्रेन का दोनों वायर टूटते ही इंजन से धड़ाम से नीचे गिरा। इंजन गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास काम करे रहे कर्मचारी दहशत में आ गए और इधर- उधर भागने लगे। कुछ पल के लिए कर्मचारी यह सोचकर घबरा गए कि कहीं इंजन के नीचे कोई कर्मचारी तो नहीं। गनीमत रही ऐसा कुछ नहीं हुआ।
क्रेन की वजह से हादसा

घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारियाें में हड़कंप मच गया। कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजन का नीचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्लेटफार्म भी टूट- फूट गया है। लोहे के पार्ट्स टूटकर इधर- बिखर गए। घटना की वजह क्रेन को बताई जा रही है। रोप वायर कमजोर था, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
घटना के बाद रेलकर्मियों ने मचाया हंगामा

घटना से किसी तरह जनहानि तो नहीं हुई लेकिन, लोको शेड में काम करने वाले कर्मचारी दहशत में हैं। वह इस घटना को पूरी तरह रेल प्रशासन की जिम्मेदारी मान रहे हैं। नाराज कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह काम बंद कर हंगामा किया।

इस दौरान रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि लोको शेड में सेफ्टी की अनदेखी की जा रही है। कर्मचारी असुरक्षा के बीच यहां कार्य करने के लिए विवश है। उन्होंने रेल प्रशासन ने सेफ्टी उपकरण की मांग की।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page