*छत्‍तीसगढ़ में NIA की छापेमारी, नारायणपुर के अबूझमाड़ से चार नक्‍सली गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घोर नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में छापेमारी की है। एनआईए ने छापेमारी के दौरान चार नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान 35 नक्‍सलियों के नाम भी सामने आए हैं। बतादें कि जांच एजेंसी ने मार्च 2023 में सड़क नाकाबंदी मामले में छापेमारी की है। एनआईए ने जिन चार नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है, वो नक्‍सली संगठन के लिए आवश्यक सामग्री और रसद सहायता प्रदान करते थे। नक्सली संगठन के चार संदिग्ध सदस्यों के कस्तूरमेटा, मदाली और मलकाल गांव के ठिकानों में तलाशी ली गई। 20 मार्च 2023 को हुई घटना में कुल 35 नक्‍सलियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं छापेमारी के दौरान माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा राम उर्फ लखमा कोर्रम पर नक्‍सलियों की मदद करने का आरोप है। नक्सली संगठन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग को कई हिस्सों में खोदकर, पेड़ों को काटकर और कई जगहों पर छोटे-बड़े पत्थर रखकर अवरुद्ध कर दिया था। इस अवरोध का उद्देश्य पुलिस दलों को मारना और उनके हथियार लूटना था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page