Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *स्वामी आत्मानंद स्कूल में नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन,जावेद खान की रिपोर्ट*

*स्वामी आत्मानंद स्कूल में नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन,जावेद खान की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से जावेद खान की रिपोर्ट

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, प्राथमिक स्वास्थ विभाग लिंग्याडीह ने सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने और नेत्रदान के महत्व को समझाने एक नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन किया। इस पखवाड़े का उद्देश्य समाज में नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच का विकास करना और अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रचार्य डॉ. मिथलेश कुमार मिश्रा और स्वास्थ विभाग के अफ़सर डॉ. कुरैशी और डॉ. दीपिका रजत की उपस्थिति में हुई। उद्घाटन सत्र में नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया और छात्रों को बताया गया कि कैसे एक नेत्रदान एक अंधे व्यक्ति के जीवन में रोशनी ला सकता है।

पखवाड़े के दौरान, विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों के लिए चित्रकारी और पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल थीं जिसमें प्रथम पुरस्कार सोमी गुप्ता, द्वितीय स्नेहा साहू, तृतीय हिमांशी देवांगन, जिन्हे पुरूष्कृत किया गया। इन सभी गतिविधियों के दौरान शिक्षकगण अनामिका तिवारी, रंजना तिवारी, दीपा सी एवं डी.पी. विप्र कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अनुष्का, प्रकाश, राजेंद्र, त्रिलोचन, उत्पल, सौरभ बी.एड. प्रशिक्षु भी मौजूद रहे |

इस पखवाड़े के अंत में, कई छात्रों और शिक्षकों ने नेत्रदान के लिए संकल्प लिया। स्वास्थ विभाग ने इस पहल को सफल माना और विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल छात्रों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनके परिवारों में भी इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा शुरू की।
इस पखवाड़े के अंत में, कई छात्रों और शिक्षकों ने नेत्रदान के लिए संकल्प लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page