*गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अंबिकापुर के सत्तीपारा में गांजा जब्त करने पहुंची पुलिस टीम के साथ सोमवार रात एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने पुलिस अमले में खलबली मचा दी। गांजा जब्ती के लिए दबिश के दौरान एक युवक पुलिस की ही बोलेरो लेकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गया।

हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब उसी गाड़ी में छूटा प्रशिक्षु डीएसपी का एक मोबाइल पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया। पुलिस ने उसी मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर युवक को हिरासत में लेकर बोलेरो जब्त कर लिया।

गांजा खरीद-बिक्री की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम सत्तीपारा में गांजा खरीद-बिक्री की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही गोपाल नामदेव नामक युवक मौके से भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाना शुरू किया। इधर अफरा-तफरी में सड़क किनारे खड़ी पुलिस की बोलेरो के पास कोई भी मौजूद नहीं था और यही चूक भारी पड़ गई।
गाड़ी स्टार्ट कर पलक झपकते फरार हो गया

मौका देखकर गोपाल का जीजा मुकेश नामदेव सीधे सड़क पर पहुंचा और बिना देर किए बोलेरो में सवार हो गया। गाड़ी में चाबी लगी थी, बस फिर क्या था, उसने गाड़ी स्टार्ट की और पलक झपकते ही फरार हो गया। कुछ सेकंड के इस ‘स्टंट’ ने पुलिस टीम को भी हैरान कर दिया।
प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल छूट गया था गाड़ी में

घटना में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब पता चला कि बोलेरो में ही प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल छूट गया है। पुलिस ने तुरंत मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो राम मंदिर के पास मिली। लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने तेजी से घेराबंदी की और मौके पर पहुंची, जहां बोलेरो खड़ी मिली।
पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, आरोपित गिरफ्तार

गाड़ी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया और मुकेश नामदेव को धर दबोचा। उसके पास से बोलेरो की चाबी भी बरामद हुई। आरोपित को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। अंबिकापुर का सत्तीपारा गांजा के साथ ही दूसरे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए बदनाम रहा है। यहां कई परिवारों के सदस्य इस अवैध धंधे में लगे हुए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page