*छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे।

परिणाम दोपहर 2:30 बजे जारी होगा। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3.21 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दोपहर 2:30 बजे होगा परिणाम घोषित

हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम का औपचारिक ऐलान दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। छात्र-छात्रा परिणाम को आसानी से देख सकते हैं। परीक्षा का परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं हम उसकी जानकारी आपको दे रहे हैं।
ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026

छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board Result 2026) की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in (इस लिंक को क्लिक कर सीधे वेबसाइट पर जा सकते हैं) पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं।

कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।…

— Gajendra Yadav (@GajendraYdvBJP) April 28, 2026

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 या CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

  • Related Posts

    *रायपुर,भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रीय माता’ (National Mother) घोषित किया जाए,,,मोहन तिवारी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ गौ माता राष्ट्रमाता अभियान के तहत हिंदू नेता मोहन तिवारी ने सरकार से मुख्य मांग की: भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से…

    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में 16 साल के नाबालिग की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रीय माता’ (National Mother) घोषित किया जाए,,,मोहन तिवारी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,भारत सरकार द्वारा गौ माता को संवैधानिक रूप से ‘राष्ट्रीय माता’ (National Mother) घोषित किया जाए,,,मोहन तिवारी*

    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या: घटना का पूरा विवरण*

    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *कॉस्मेटिक उत्पादों में स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन*

    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,,राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना,,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 28 views
    *छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित*

    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 7 views
    *गांजा छापेमारी में युवक ने पुलिस की बोलेरो उड़ाई, फिल्मी अंदाज*

    You cannot copy content of this page