Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,,नगर में रानी सती दादी मां की निकली भव्य निशान यात्रा,,,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,,नगर में रानी सती दादी मां की निकली भव्य निशान यात्रा,,,,सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कवर्धा,रानी सती की निशान यात्रा का भव्य आयोजन,

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,नगर में रानी सती दादी मां की निकली भव्य निशान यात्रा,,,,थान खम्हरिया में सर्व उत्थान समिति परोपकारी ट्रस्ट व रानी सती दादी के भक्तो के सहयोग से दो दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके प्रथम दिवस नगर में निशान यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान नगर में मारवाड़ी महिलाओं के द्वारा निशान यात्रा निकाली गई। अर्चना गोपाल शर्मा के निवास स्थान से भारत माता चौक जय स्तंभ चौक, दाऊ चौरा,शुभम मोटर्स होते हुए अपने मुख्य स्थान में पहुंची। रथ में माता का दरबार सजा हुआ था। श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण किया।श्रद्धालुओं का समूह झूमते नाचते हुए नगर में भ्रमण किया ,जिससे नगर रानी सती के जयकारों से गूंज उठा । दूसरे दिन 4 सितंबर दोपहर 1:00 बजे रामजीलाल जगदीश प्रसाद भवन में श्री हरगोपाल शर्मा एवं गिरधर व्यास भाटापारा की मधुर आवाज के साथ मंगल पाठ की शुरुआत की गई। समिति नगर के दादी भक्तो के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। रानी सती दादी के संबंध में अर्चना शर्मा ने बताया। भादो अमावस्या की नवमी तिथि को ही रानी सती दादी अपने पति के साथ गोलोक चली गई थी। ऐसी मान्यता है। की दादी जी के पूजन से परिवार कुटुंब की रक्षा होती है। पुराने इतिहास के मुताबिक महाभारत के युद्ध में चक्रव्यूह में वीर अभिमन्यु वीरगति को प्राप्त हुए थे। उस समय उतरा जी को भगवान श्री कृष्ण जी ने वरदान दिया था।

तो कलयुग में नारायणी के नाम से श्री सती दादी के नाम से विख्यात होगी। हर किसी का कल्याण करेगी, और पूरी दुनिया में पूजी जावेगी। सर्व शोभायात्रा में के समिति के ट्रस्टी. सर्व उत्थान समिति परोपकारी ट्रस्ट, भारत की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा रानी सती की निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें संस्था के ट्रस्टी शरद शुक्ला, ट्रस्टी और छत्तीसगढ़ प्रभारी अर्चना शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंशिका शर्मा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष महिलामंच डॉ कल्पना अग्रवाल, एवम् जिला कार्यसमिति समस्त सदस्यों के साथ साथ थान खम्हारिया के अनेक गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। शरद शुक्ला लखनऊ , ट्रस्टी अर्चना शर्मा थान खमरिया , प्रदेश कार्य समिति सदस्य वंशिका शर्मा , बेमेतरा जिला अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल थान खमरिया , जिला सदस्य आयुष वैष्णव थान खमरिया , जिला सचिव मीना शर्मा पतोरा, रानी सती दादी के भक्त रिंकी सुनील केडिया , सीमा पवन बंसल , नेहा मनीष सेन , किरण अमित बिंदल, विनीत शर्मा , मनोज मुरारका , बुलबुल अंकित बिंदल , दीपिका अभिषेक बिंदल , विजय (बिज्जू ) शर्मा , गिरीश शर्मा , कमल किशोर शर्मा , कल्पना रुद्रेश अग्रवाल , हरियांत वैष्णव , आशा शर्मा , अंजली शर्मा , अमित शर्मा , अमीषा अग्रवाल , मनीष अग्रवाल , सुनीता आशीष अग्रवाल , सोनल बंसल , ज्योति आनंद अग्रवाल , नेहा सुमित केडिया , निशा विपिन शर्मा , निशा नरसिंह शर्मा , नीलम पुरुषोत्तम शर्मा , संगीता विजय शर्मा, साक्षी अग्रवाल , राधा अग्रवाल , अनिल सिंघानिया, श्वेता मुरारका , पुष्पा साहू आदि उपस्थित रहे ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page