Home / राजधानी / *रायपुर,जुलूस-ऐ मोहम्मदी 16 सितम्बर 2024 को,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर,जुलूस-ऐ मोहम्मदी 16 सितम्बर 2024 को,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

रायपुर,(सियासत दर्पण न्यूज़) शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर मोहम्मद मुख्तार अशरफी,जनरल सेक्रेटरी हाजी जमील शोबी, चीफ आर्गनाइजर मो,सोहेल सेठी ने सियासत दर्पण न्यूज़ को जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जश्ने ईद मीलादुन्नबी के पुर बहार मौके पर जुलूसे मोहम्मदी सललल्लाहे अलैहे वसल्लम बतारीख 16.09.2024, बरोज़ पीर, सुबह 7:30 बजे महबूबिया चौक बैजनाथपारा से शुरू होकर मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, नयापारा,तात्यापारा,आजाद चौक, सदर बाजार,सिटी कोतवाली, बैजनाथपारा से सीरत मैदान पहुंचेगा, जहाँ परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। सलातो सलाम व दुआ के बाद आम लंगर तक्सीम किया जाएगा। जुलूस की क्यादत औलादे गौसे आज़म,शहजादए सिमना, हज़रत अल्लामा अलहाज अबुल हसन सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी उल जीलानी किछौछा शरीफ फरमाएंगे।आप हज़रात से गुज़ारिश है कि वक्त का खास ख्याल रखते हुए सुबह 7:30 बजे अपने अपने मौहल्ले के जुलूस लेकर महबूबिया चौक बैजनाथपारा पहुँचें।

सीरत कमेटी का प्रोग्रामः

1. 17 सितम्बर व 18 सितंबर 2024, दिन मंगल,बुध रात 9 बजे से उलमाएकेराम की तकरीर सीरत मैदान में।

2. 20 सितम्बर 2024, दिन शुक्रवार, रात 9 बजे से आल इण्डिया नातिया मुशायरा सीरत मैदान में।

3. 21 सितम्बर 2024, दिन सनीचर, दोपहर 3 बजे से ख्वातीन का जलसा सीरत मैदान में।

4. 22 सितम्बर 2024, दिन इतवार, शहीद स्मारक भवन, दिन में 10 बजे से बच्चों का प्रोग्राम।
शहर सीरतुन्नबी कमेटी अपील करती है कि मोहल्लों की सजावट एक दिन पहले कर लें और झंडे झंडियों को प्रोग्राम के बाद ही निकाल लें, साथ ही मोहल्ले के सजावट में बिजली का इस्तेमाल होगा, उसके लिए बिजली विभाग से मीटर लिया जाए। जुलूसे मोहम्मदी सुन्नत तरीके से सलातो सलाम पढ़ते हुए सभी हज़रात टोपी लगाकर, बिना किसी आतिशबाजी और डी.जे. के, सुन्नत पर अमल करते हुए जुलूसे मोहम्मदी में शामिल हो। नोट: जो बच्चे नातिया प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह शहर सीरतुन्नबी कमेटी के आफिस मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन बैजनाथपारा में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे बतारीख 14 सितम्बर 2024 तक आकर नाम लिखवा लें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page