*छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 रामराज की स्थापना करने वाला जन-जन का बजट – जितेन्द्र वर्मा,सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट*

अगले 5 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी को 10 लाख करोड़ तक पहुँचाने का रोड मैप है बजट 2024- जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट का जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने अभिनंदन कर हर्ष व्यक्त किया। जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि ये बजट सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों व क्षेत्रों के विकास को समाहित किया गया है। दुर्ग जिले को करोड़ो रुपयों की सौगात दिया जाना, इस बजट को दुर्ग जिले के जनता के लिए खास बनाता है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट का केंद्र बिंदु “GYAN” है, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को केंद्रित करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण, उद्योग प्रोत्साहन, अतिरिक्त पूंजी निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तुत बजट में प्रदेश के आर्थिक विकास की आधारशिला रखी गई है, जो अगले 5 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी को 10 लाख करोड़ तक पहुँचाने का रोड मैप है। प्रस्तुत बजट उद्योग-व्यापार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधोसंरचनात्मक विकास के साथ-साथ किसान, युवा, महिलाओं, निराश्रित एवं केन्द्रित सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए बनाया गया संतुलित बजट है।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि अमृतकाल में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जीडीपी को दुगुना करने का संकल्प लिया है। गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 8,369 करोड़, विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 3000 करोड़, किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना हेतु 10,000 करोड़, भूमिहीनों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए 500 करोड़, हर घर निर्मल जल अभियान अंतर्गत 4500 करोड़, छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेंस, नवा रायपुर में अटल नगर में लाईवलीहुड सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस, दुर्ग जिले में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप, आई.टी.पार्क की स्थापना, छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन, स्टेट कैपिटल रीजन 5 करोड़, शक्तिपीठ परियोजना 5 करोड़, श्रीरामलला के दर्शन हेतु 35 करोड़, नवीन सिचाई परियोजना 300 करोड़, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना 2788 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 841 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 561 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन 400 करोड़, गरीब कल्याण योजना 3400 करोड़, मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना 1 करोड़ 50 लाख अधोसंरचना निर्माण, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, राज्य जल सूचना केंद्र, गोदाम निर्माण, प्रधानमंत्री जन मन योजना, आदिवासी आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों व आश्रमों के लिए प्रावधान, आई टी, अधोसंरचना एवं आई.टी.इनबेल्ड सर्विसेस, ऊर्जा संरक्षण, वाणिज्य एवं उद्योग, निराश्रितों एवं दिव्यांगों की सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, शिक्षित प्रदेश-विकसित प्रदेश, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन एवं संस्कृति, नगरीय सुविधाओं का विकास, न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, भू राजस्व व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, खेल एवं युवा कल्याण, पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जन-जन को समर्पित बजट है।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने रामराज की स्थापना करने वाला जन-जन का बजट 2024-25 प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विधानसभा के सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बृजमोहन अग्रवाल जी को अब पत्र वाले मंत्री के नाम से जाना जाता है,,,हमने सनम को खत लिखा,खत में लिखा……*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,बृजमोहन अग्रवाल जी को अब पत्र वाले मंत्री के नाम से जाना जाता है,,,हमने सनम को खत लिखा,खत में लिखा……*

    *रायपुर,40 वीर जवानों की शहादत ब्लैक डे14 फरवरी 2019 जरा याद करो कुर्बानी*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,40 वीर जवानों की शहादत ब्लैक डे14 फरवरी 2019 जरा याद करो कुर्बानी*

    *रायपुर,, वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,, वर्ल्ड कप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाला गिरफ्तार*

    *छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 3 views
    *छत्तीसगढ़ दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में*

    *24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 7 views
    *24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट*

    *🇮🇳 भारत की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न और आतिशबाजी की धूम*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 5 views
    *🇮🇳 भारत की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ में जश्न और आतिशबाजी की धूम*

    You cannot copy content of this page