*रायपुर,,मंत्री केदार कश्यप द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया जमकर विरोध,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

प्रदर्शन,,,,,,पुतला दहन कर की इस्तीफे माँग।

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,मंत्री केदार कश्यप द्वारा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने आज नगर निगम मुख्यालय के सामने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच हल्की झूमाझटकी भी हुई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा मंत्री केदार कश्यप का यह अमर्यादित व्यवहार न केवल एक कर्मचारी का अपमान है बल्कि लोकतंत्र और जनभावनाओं का भी अपमान है। ऐसे मंत्री को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का असली चेहरा अब जनता के सामने आ गया है। कर्मचारी वर्ग के साथ इस तरह का व्यवहार घोर निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि मंत्री तुरंत इस्तीफा दें, अन्यथा प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में उधोराम वर्मा प्रमोद चौबे शिव सिंह ठाकुर राजेश चौबे दिनेश ठाकुर अरुण जांघेल प्रशांत ठेंगड़ी नवीन चंद्राकर माधव साहू देवेंद्र मिश्रा जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे अविनय दुबे देवेंद्र यादव राजू नायक प्रीति सोनी गंगा यादव दिनेश निर्मलकर सुयश शर्मा दिवाकर साहू अस्सु खाँन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page