*भिलाई,गांजा की खेप के साथ चार तस्‍कर पकड़ाए*

भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर शहर में खपाने वाले अंतरराज्यीय गांजा तस्करों और एक कोचिया को गिरफ्तार किया है। तस्करों में एक आरोपी सेक्टर-6 भिलाई का है, बाकि तीन में एक मध्यप्रदेश के बड़वानी और दो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के रहने वाले हैं। वहीं कोचिया महिला खुर्सीपार की रहने वाली है।

चारों तस्कर ओडिशा से दो कार में गांजा छिपाकर भिलाई लाते थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे रास्ते में वाहनों के नंबर प्लेट भी बदल देते थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों से 45 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त दो कार व एक बाइक जब्त की है। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।

दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला और एएसपी सुखनंदन राठौर ने पत्रकार वार्ता में सयुंक्त रूप से बताया कि बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी जी सरोजनी (60) को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया था। आरोपित ने सेक्टर-6 निवासी पिंटू साहनी (35) से गांजा लेना बताया।
आरोपियों की कार से भारी मात्रा में गांजा जब्‍त

वहीं पिंटू से पुलिस को तीन आरोपितों का सुराग मिला। पिंटू के साथ ही ग्राम ठीकरी गांधी चौक जिला बड़वानी मध्यप्रदेश निवासी अजय साहनी (23), ग्राम खैराट जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी अजय प्रसाद (22) और ग्राम मोतीपुर भुवाल जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी ऐबी साहनी (34) को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की कार से भी भारी मात्रा में गांजा मिला।

पूछताछ में पता चला कि बाकि के तीन आरोपी अपने अपने शहर में गांजा लेने के लिए ओडिशा जाते थे। ओडिशा में ही पिंटू की बाकि के तीन आरोपियों से मुलाकात हुई थी और उसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर गांजा तस्करी शुरू कर दिया था। गिरफ्तार किए आरोपियों में पिंटू साहनी और जी सरोजनी गांजा बेचने के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मिसल रिकॉर्ड में हेराफेरी कर वारिसों ने किया करोड़ों की जमीन हड़पने का खेल*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिंगियाडीह क्षेत्र में पूर्वजों की 1.80 एकड़ बेशकीमती भूमि को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने के लिए पिता-पुत्रों ने साजिश रची और एक ही जमीन का…

    *किसान बेटे का CRPF में हुआ चयन, कुलदीप यादव युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत*

    लोरमी,मुंगेली,सियासत दर्पण न्यूज़। गैलूगांव के एक किसान के बेटे का केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लूट करने वाला बिहार का गिरोह गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लूट करने वाला बिहार का गिरोह गिरफ्तार*

    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    You cannot copy content of this page