Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए बना मुसीबत,,कई बड़े हादसे और शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य मे तेजी नही,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए बना मुसीबत,,कई बड़े हादसे और शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य मे तेजी नही,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा जिला ब्यूरो चीफ दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,,मुंगेली और बिलासपुर जिलेवासियों के बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन सरकार ने लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे 130 (A) पोंडी से बिलासपुर निर्माण को स्वीकृति दिया था,,लेकिन ठेकेदार के सुस्त रवैया के चलते कछुए गति से निर्माण कार्य चल रहा है,,सड़क में बड़े बड़े जानलेवा गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है,,कई बड़े हादसे और शिकायत के बाद भी निर्माण कार्य मे तेजी नही आई है,खासकर बारिश के मौसम में गड्ढे दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

 

सरकार बदलते ही क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में इस मुद्दे को दो बार उठाया।विधायक का कहना है कि जो काम एक वर्ष पहले पूर्ण हो जाना था वह अब तक नही हुए,,अगर ठेकेदार लापरवाही कर रहा है तो उचित कार्रवाई की मांग किया जाएगा। वहीं कांग्रेस इस मामले में कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं कि रोज एक्सीडेंट हो रहे हैं।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page