*राष्ट्रीय ध्वज और हज़रत मोहम्मद साहब के कथनो से सजे ई-ऑटो रिक्शा से निकला फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का ईद मिलादुन्नबी जुलूस,डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ, शाजिया अली की रिपोर्ट

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 50 ई रिक्शा में 450 सौ बच्चों ने तिरंगे से सजे हुए, पूरे शहर में जुलूस निकालकर अमन शांति व पैगंबर साहब के संदेश को आमजन तक पहुंचाया,

बिलासपुर -ईद मिलादुन नबी, पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के मौके पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजेंद्र नगर, बिलासपुर के छोटे-छोटे बच्चो का तिरंगे रंग से सजे ई-रिक्शा ऑटो जुलूस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भिन्न भिन्न जगहो पे प्रसाद वितरण कर शालीनता, मृदुलता और शिष्टाचार पूर्वक निकाला गया। जुलूस सुबह 10 बजे के आस पास भारतीय नगर चौक से प्रारंभ होकर गली, मोहल्लो, मार्केट से होते हुए पैग़म्बर साहब की कहीं महत्वपूर्ण बाते जैसे अपने व्यवहार मे मानवता अमन, विनम्र, उदार, माता पिता की सेवा, गरीबो, असहायो, बेसहारो की मदद करने, अहिंसा मे ईश्वर (अल्लाह) की नाराज़गी, सगे संबंधी रिश्तेदार एवं पड़ोसी का ख्याल, महिलाओ का सम्मान जैसी सीख सिद्धांतों को संदेश रूपी पोस्टर मे लिख सभी ई रिक्शा मे लगा पूरे शहर मे शाम 4 बजे तक घूमता रहा।
कतारबद्ध बच्चे दिल में पैग़म्बर की मोहब्बत और लबों पर दरूद शरीफ और नाते मुस्तफा पढ़ते हुए जिस जगह से गुज़रे उनका शहर वासियों द्वारा भरपूर स्वागत फ़ल, कॉपी, पेन, चॉकलेट, बिस्किट, केक, आइसक्रीम शरबत, पानी की बॉटल आदि से किया गया।
सबसे पहले स्कूल के समीप ही अभिभावकों द्वारा फल एवं अन्य सामग्रि वितरण कर जुलूस, भारतीय नगर, फ़ैज़ नगर तालापारा, बजरंग चौक, तैबा चौक, मगरपारा, मरीमायी, खामोश गंज, भरत चौक, ताज मस्जिद रोड़, राजीव गाँधी चौक, यदुनंदन नगर, व्यापार विहार, एफ सी आई कलकत्ता ट्रांसपोर्ट, तारबहर, रेल्वे स्टेशन, चुचुहियापारा, हेमुनगर ब्रिज, तितली चौक मार्ग होते हुए पुनः स्कूल पहुँचा।
हर चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासनिक ट्रैफिक नियंत्रण की मदद बहुत बड़ी मदद साबित हुई।
इस जुलूस मे स्कूल के लगभग 450 से ज्यादा स्कूल के बच्चे, टीचर अभिभावकगण एवं अन्य वाॅलनटीयर राष्ट्रीय ध्वाज़ से सज़े लगभग कतारबद्ध 50 ऑटो ई रिक्शा मे हर्ष उल्लास से शामिल हुए जिसमे मैनेजमेंट संबंधी मदद शहर की एक सामाजिक संस्था रज़ा यूनिटी फाउंडेशन फाउंडेशन के लगभग 25 कार्यकर्ता की बेहतरीन मदद से जुलूस का आयोजन संभव हो पाया।
इस जुलूस का मुख्य मकसद बच्चे एवं बड़े पैग़म्बरे इस्लाम को अपना रोल मॉडल बना उनके बताये हुए रास्ते का अनुकरण कर आत्म सुधार, विकास और वृद्धि को अपने जीवन और समाज को लाभांवित कर अपना जीवन को साकार करें।

  • Related Posts

    *बिलासपुर,,ऑनलाइन सट्टा रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार…*

    बिलासपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) आईपीएल सीजन के साथ ही शहर में सट्टेबाजी गतिविधियों पर नजर रखने में जुटी सरकंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा चला रहे…

    *शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में पेड़ों की कटाई जीवन अस्तित्व के लिए खतरे की घंटी,,शाज़िया अली खान की रिपोर्ट*!

    शाज़िया अली खान की रिपोर्ट बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ – शिक्षा संस्थानों में पेड़ लगाने और उनके महत्व पर शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा दिया जाना पुरानी शिक्षा नीतियों का हिस्सा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,घरेलू और कॉमर्शियल गैस की किल्लत से प्रदेश और शहर की जनता का हाल बेहाल : शाहरुख*

    • By SIYASAT
    • March 13, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,घरेलू और कॉमर्शियल गैस की किल्लत से प्रदेश और शहर की जनता का हाल बेहाल : शाहरुख*

    *रायपुर,,मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये*

    *रायपुर,,राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,राज्य सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री साय*

    *उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 4 views
    *उप मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी के प्रतिमा का किया लोकार्पण*

    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 4 views
    *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण*

    *पवित्र माह रमज़ान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 01 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति सरकार का सराहनीय कार्य – डाॅ.सलीम राज*

    • By SIYASAT
    • February 20, 2026
    • 5 views
    *पवित्र माह रमज़ान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 01 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति सरकार का सराहनीय कार्य – डाॅ.सलीम राज*

    You cannot copy content of this page