*राष्ट्रपति मुर्मु ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की प्रदर्शनी का अवलोकन किया*

सफाईकर्मियों से किया संवाद
भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किये गये फूलों से बनाई सामग्री की प्रशंसा की

भोपाल :  (सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन के ग्राम ढेंडिया में रुद्राक्ष होटल में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान अन्तर्गत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने अनुपयोगी कपड़ों से नवजात बच्चों के लिए बनाई गई दुलार किट, नारियल के अपशिष्ट और गोबर से बनाये गये उत्पाद, सूखे कचरे का सही निपटारा कर बनाये गये बहुउपयोगी उत्पाद और श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में अर्पित किए गये फूलों और निर्माल्य से बने उत्पाद, अगरबत्ती एवं अन्य उत्पाद बनाने की मशीन, निर्माल्य प्र-संस्करण, सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा उपकरण एवं संसाधन और शून्य अपशिष्ट आयोजन के स्टॉल का अवलोकन किया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु द्वारा प्रदर्शनी स्थल पर मौजूद सफाईकर्मी श्रीमती पुनम सारवान, श्री दीपक थनवार, श्रीमती विधि संगत, श्रीमती राधा धावरे और श्रीमती ज्योति टांक से संवाद किया गया। उन्होंने सफाईकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और साथ में मौजूद राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर संकेत करते हुए पूछा कि आप इन्हें जानते हैं। इस पर सफाईकर्मियों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव तो हमारे यहां के ही हैं।

राष्ट्रपति द्वारा भगवान महाकालेश्वर को अर्पित किए गये फूलों से अगरबत्ती बनाने वाली मशीन का अवलोकन किया गया। स्टॉल पर मौजूद श्रीमती शकुंतला मालवीय, शांतिबाई चौधरी और श्रीमती कविता परमार के द्वारा उन्हें जानकारी दी गई कि भगवान को चढ़ाये गये फूलों से अगरबत्ती निर्माण कर पुन: उनका उपयोग रिसाईकल कर किया जाता है। इस पर राष्ट्रपति द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई। बताया गया कि अन्य प्रमुख मंदिरों में भी शीघ्र ही यह व्यवस्था प्रारम्भ की जायेगी।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को उज्जैन से प्रस्थान पर दी भावभीनी विदाई

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को उज्जैन से प्रस्थान करने पर भावभीनी विदाई दी गई। हेलीपैड पर राज्यपाल श्री पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता, आईजी पुलिस श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लूट करने वाला बिहार का गिरोह गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में लूट करने वाला बिहार का गिरोह गिरफ्तार*

    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *24 मई को रामलीला मैदान में आदिवासियों की हुंकार*

    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *बिलासपुर में आयुष्मान कार्ड को लेकर कड़ाई*

    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *छत्तीसगढ़ में सरकारी ऑफिसों में बिजली बिल को लेकर कड़ा नियम*

    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *रायपुर-बिलासपुर होकर चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें*

    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ में महतारी सदनों का निर्माण अब ग्राम पंचायतें करेंगी*

    You cannot copy content of this page