*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का किया निरीक्षण*

31 अक्टूबर के पूर्व तमाम कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश

केन्द्र एवं राज्य सहयोग से 200 करोड़ में बन रहा 10 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे मल्टी स्पेश्यालिटी हास्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं भर्ती के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने अस्पताल भवन एवं अब तक उपलब्ध की गई सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त वित्तीय भागीदारी से लगभग 200 करोड़ रूपये की लागत से इस अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। छह गंभीर रोगों के मरीजों के इलाज के लिए इसमें 240 बेड की सुविधा है।  नया मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ग्राउण्ड फ्लोर सहित 10 मंजिलों में बना है। मंत्री ने सभी मंजिलों में बने सुविधाओं और मशीन उपकरणों का निरीक्षण किया। सिम्स के इस विस्तारित  अस्पताल भवन में छह विशेषज्ञ वाले विभाग- नेफोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीव्हीएस, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी शामिल हैं। भवन का निर्माण केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग और उपकरणों की खरीदी केन्द्र सरकार की एजेन्सी हाईट्स द्वारा की जा रही है।

श्री जायसवाल ने अस्पताल शुरू करने के पहले फॉयर ऑडिट और लिफ्ट की ऑडिट कराने लेने के निर्देश दिए। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ग्राउण्ड फ्लोर में रेडियोलॉजी एवं केजुअल्टी की व्यवस्था है। पहले और दूसरे मंजिल में ओपीडी, तीसरी मंजिल में प्रशासनिक भवन, चौथी मंजिल में ऑपरेशन थियेटर और कैथलैब, पांचवी मंजिल में सर्विसेस के साथ छठवें से दसवें तक मेडिकल वार्ड होंगे। उन्होंने अस्पताल में ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए ताकि जो कमियां सामने आएंगी उन्हें समय रहते सुधारा जा सके। उन्होंने समीप में ही बन रहे कैंसर इंस्टीट्यूट भवन की भी जानकारी ली और मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सिम्स का नया भवन भी इसी परिसर में बनेगा। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 700 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ , कमिश्नर चिकित्सा शिक्षा श्रीमती किरण कौशल, संचालक स्वास्थ्य श्री ऋतुराज रघुवंशी, एमडी सीजीएमएससी श्रीमती पद्मिनी भोई, एनएचएम के एमडी श्री जगदीश सोनकर , संयुक्त सचिव श्री अभिजीत सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 4 views
    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 6 views
    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    You cannot copy content of this page