*रायपुर,राजधानी के हिन्दु हाई स्कूल में अभी भी हजारों की संख्या में पुस्तकें डम्प रखी गई हैं,,देखे पूरी वीडियो*

ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने के लिए ज्यादा संख्या में पुस्तकों की छपाई करवाई गई

शिक्षा के नाम पर 100 करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला

सीबीआई जाँच या मजिस्ट्रेट लेवल पर समिति बनाकर इसकी जाँच होनी चाहिए

शिक्षा के नाम पर घोटाला कर साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया है, इसका जवाब प्रदेश के लगभग ढाई करोड़ जनता को देना होगा

इस घोटाले के खिलाफ प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में सड़क पर आकर प्रदर्शन किया जाएगा

शिक्षा के नाम पर हुए घोटाले के सामने हर कोई मौन रहेगा तो इसके खिलाफ अभियान में कौन रहेगा – विकास उपाध्याय

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,(छत्तीसगढ़) पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नौ महिने की सरकार सभी क्षेत्रों में विफल नजर आ रही है लेकिन शिक्षा के नाम पर जो 100 करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला हुआ है उसकी परत दर परत खुलती जा रही है।

 

पिछले दिनों कबाड़ में मिले लाखों पुस्तकों का भण्डारण जिसे रद्दी के भाव में फिर से री-साइकिलिंग के लिए बेचा गया था उसका भाण्डा फोड़ होने के पश्चात् दो दिन पूर्व अभनपुर के स्कूल में भी हजारों की संख्या में पुस्तकों को डम्प करके रखा गया था और आज इसी प्रकार राजधानी के हिन्दु हाई स्कूल में हजारों की संख्या में पुस्तकें पायी गई। जबकि उस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 177 है और ऐसी स्थिति में सैंकड़ों स्कूलों में बंटने वाले पुस्तकों का इस स्कूल में पाया जाना साफ-साफ घोटाला नजर आ रहा है ताकि कुछ दिनों पश्चात् इन पुस्तकों को रद्दी के भाव में या फिर री-साइकिलिंग के लिए किसी कम्पनी को दिया जा सके। विकास उपाध्याय ने कहा कि लगातार पुस्तकों का इस प्रकार पाया जाना साफ-साफ भारतीय जनता पार्टी के नेता और अधिकारियों की मिली-भगत से किस प्रकार करोड़ों का घोटाला किया गया है यह देखने को मिल रहा है, लेकिन साय सरकार अब तक इस पर किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं की है, नाममात्र के लिए और जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए पाठ्यपुस्तक निगम के महाप्रबंधक को निलंबित किया गया है। जबकि पूर्व में भी इस घोटाले के लिए मांग की गई है कि इसकी सीबीआई जाँच होनी चाहिए या मजिस्ट्रेट लेवल पर समिति बनाकर इसकी जाँच होनी चाहिए।

उपाध्याय ने कहा कि यह देखकर बड़ा दुःख होता है कि जिन किताबों को बच्चों के बस्तों में होना चाहिए वही किताब चंद रूपयों के लिए भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ गई और कबाड़ में पायी जाती है। साय सरकार बच्चों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है और जब कांग्रेस पार्टी द्वारा इस घोटाले का भाण्डा फोड़ किया गया तब आनन-फानन में सभी जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय एवं जिन-जिन स्कूलों में पुस्तक डम्प हुए हैं उनको मंगाया जा रहा है। अब यह देखना है कि जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय एवं स्कूलों से कितनी मात्रा में पुस्तकें वापस आती हैं और अंत में इन पुस्तकों का क्या किया जाता है, इसका लिखित में जवाब सरकार को देना होगा। उपाध्याय ने कहा कि पुस्तकें छापने का जब टेण्डर हुआ तब क्या टेण्डर लेने वाली कम्पनी को पुस्तकों की संख्या नहीं बताई गई थी या फिर सरकार को यह तक पता नहीं था कि छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों की संख्या कितनी है और कितनी मात्रा में पुस्तकों को आबंटन किया जाना है या फिर सीधे-सीधे ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने के लिए ज्यादा संख्या में पुस्तकों की छपाई करवाई गई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिक्षा जैसे क्षेत्र को इस घोटाले के माध्यम से शर्मसार किया है, इसका जवाब छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग ढाई करोड़ जनता को देना होगा। उपाध्याय ने कहा कि जब शिक्षा के नाम पर हुए भ्रष्टाचार के सामने हर कोई मौन रहेगा तो इसके खिलाफ अभियान में कौन रहेगा। विकास उपाध्याय ने कहा कि बहुत जल्द इस घोटाले के खिलाफ प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में सड़क पर आकर प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Related Posts

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,नगर निगम के जोन क्रमांक 9 में आने वाले क्षेत्रों में बढ़ते जल संकट को लेकर लोगो ने जमकर नराजगी जाहिर की। पानी की गंभीर समस्या से…

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ अपराध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 4 views
    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 6 views
    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    You cannot copy content of this page