*बिलासपुर,,एटीआर में नए रूट पर सैर करने पर्यटक रहें तैयार*

बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  अचानकमार टाइगर रिजर्व में रूट क्रमांक एक पर्यटकों के लिए खास होने वाला है। दरअसल प्रबंधन पुराने भ्रमण मार्ग को बदलने की कवायद कर रहा है। इसके पीछे वजह जो भी है। लेकिन, पर्यटकों की सैर मजेदार रहेगी। एक ही रूट पर घूम-घूमकर पर्यटक ऊब चुके हैं। रूट बदलने से भ्रमण में नयापन आएगा। वन्यप्राणी भी नजर आएंगे। अचानकमार टाइगर रिजर्व पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर साल छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों के अलावा कोलकाता, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के पर्यटक सैर करने के लिए पहुंचते हैं।
रूट बदलने के निर्णय का एक मुख्य कारण यह भी
टाइगर रिजर्व प्रबंधन का मानना है कि रूट में परिवर्तन होने से पर्यटकों को नयापन मिलेगा और वह संख्या भी बढ़ेगी। हालांकि नए रूट का निर्धारण नहीं हुआ है। इसको लेकर प्रबंधन की बैठक होगी। इसमें स्थानीय ग्रामीणों के अलावा वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। सर्वसम्मति से ऐसे रूट तय करने की योजना है, जहां सैर करने के बाद पर्यटकों का मन गदगद हो जाए। प्रयास यह भी रहेगा कि नए रूट में पर्यटकों को वन्य प्राणियों को दीदार हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
रूट परिवर्तन के ये दो मुख्य कारण
अभी रूट क्रमांक एक के रूप में अचानकमार, साटापानी, सरईपानी होते जल्दा और छपरवा से मेन रेड होते हुए वापस अचानकमार तय किया गया है। इस रूट में पिछले साल हाथियों का मूवमेंट बढ़ा था। इससे पर्यटन प्रभावित होता था। – एक कारण अत्यधिक चढ़ाव है, जिसके चलते जिप्सी के परिचालन में दिक्कत होती है।
जानिए किन रूटों पर होता है भ्रमण
रूट क्रमांक एक
अचानकमार, साटापानी, सरईपानी, जल्दा, छपरवा , मेन रेड से वापस।
अचानकमार, पिपरिया, सरइपानी मांझीडोंगरी , जल्दा, छपरवा से वापसी।
अचानकमार, सारसडोल, आमानाला, जल्दा, छपरवा से वापस अचानकमार।
20 प्रतिशत क्षेत्र में भ्रमण की अनुमति अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन पर्यटन को बढ़ाना चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के सख्त नियमों की वजह से वह चाहकर भी भ्रमण का दायरा नहीं बढ़ा सकते। प्राधिकरण के निर्देश हैं कि केवल 20 प्रतिशत क्षेत्र में सैर के लिए अनुमति दी जाए। यहीं कारण है कि एक रूट बंद कर दूसरे को प्रारंभ किया जा रहा है।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 2 views
    *रायपुर, जलसंकट को लेकर कांग्रेसजनों ने जोन क्रमांक 9 का घेराव किया।*

    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में विंग कमांडर की आत्महत्या, पत्नी पर केस*

    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *UCC एलान से प्रदेश की सियासत में गर्माहट बढ़ी*

    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 3 views
    *राजनांदगांव साइबर ठगी: पांच रुपये के पुराने नोट से 37 लाख का घोटाला, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 4 views
    *सूरजपुर हादसा: SDM की कार दुकान में घुसी, तीन घायल*

    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    • By SIYASAT
    • April 18, 2026
    • 6 views
    *कोयला लेवी घोटाला: IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, पत्नी के नाम निवेश खुलासा*

    You cannot copy content of this page