*नया मकान दिलाने का झांसा देकर वृद्धा से नौ लाख की धोखाधड़ी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाली वृद्धा के पुराने मकान को बेचकर नया मकान दिलाने का झांसा देकर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह शीतला मंदिर के पास रहने वाली कमला पांडेय(60) गृहणी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मकान के पास नाली का पानी जाम हो जाता था। इसके कारण महिला और उसके परिवार के सदस्य आए दिन बीमार रहते थे। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए वे अपने मकान को बेचना चाह रही थी। इसी दौरान उनकी पहचान रामायण चौक के पास रहने वाले पंकज परासर दुबे से हुई। पंकज बम्हर मंदिर में पूजा पाठ करता है। उसने महिला का मकान बेचकर अशोक नगर में मकान दिलाने की बात कही। उसने महिला को नया मकान भी दिखाया। इसे महिला ने पसंद कर लिया। इस बीच पंकज ने महिला के मकान को बहतराई निवासी राकेश चौहान के पास बेच दिया। एडवांस में मिले एक लाख को पंकज ने रख लिया। इसके बाद 26 दिसंबर 2023 को मकान की रजिस्ट्री राकेश के नाम पर करा दी। पहले उसने महिला के खाते में दो लाख 20 हजार रुपये जमा कराए। बाद में नौ लाख 61 हजार रुपये जमा कराए। बाद में पंकज ने नया मकान खरीदने की बात कहते हुए महिला के खाते से अलग-अलग कर नौ लाख 17 हजार रुपये ले लिए। बाद में वह नए मकान की रजिस्ट्री कराने टालमटोल करने लगा। महिला ने अपने रुपये वापस मांगे तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। महिला की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page