*टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत..*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इंदौर । (सियासत दर्पण न्यूज़) क्रिकेट फैंस महिला टी20 विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण 3 अक्टूबर से यूएई में शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया एक बार फिर सबसे बड़ी दावेदार है। भारत पिछले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। इस बार टीम सफलता का स्वाद चखना चाहती है। पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में खेला जाना था, लेकिन वहां राजनीतिक तनाव और हिंसा के कारण आईसीसी ने इसे संयुक्त अरब अमीरात में शिफ्ट कर दिया।  भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले करेगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। भारत का दूसरा मुकाबला 6 अक्टूबर को दुबई में ही पाकिस्तान के खिलाफ होगा। यह मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। महिला क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से श्रीलंका के खिलाफ है। भारत का आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अक्टूबर को दुबई में ही है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page