Home / राजधानी / *प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी*

*प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बूंदाबांदी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के 3 जिलों में तेज आंधी और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने धमतरी, गरियाबंद और कांकेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 जिलों सरगुजा, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा जिले के एक दो स्थानों पर मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन अगले दो दिनों बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है । पिछले 24 घंटों में कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 42.0°C राजनांदगांव में और सबसे कम तापमान 18.0°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मुंगेली, सरगुजा और जशपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, और बलरामपुर में तेज हवाएं चली थीं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अप्रैल का तीसरा और चौथा सप्ताह तेज गर्मी वाला होगा। इस दौरान हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना रहेगी। दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान 43-44 डिग्री और उसके आसपास पहुंच सकता है। वहीं रात में भी गर्म हवा के थपेड़े महसूस होगी। रायपुर में इस साल अप्रैल में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page