Home / छत्तीसगढ़ / *2 लेडी-ठग ने कई महिलाओं से 70 लाख ठगे,,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*2 लेडी-ठग ने कई महिलाओं से 70 लाख ठगे,,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

महासमुंद,,,(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 151 महिलाओं से करीब 70 लाख रुपए की ठगी हुई है। रायपुर की राखी ध्रुव और पूनम नायक नाम की 2 लेडी ठग ने शिकार बनाया। उन्होंने गांव की महिलाओं को आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने का झांसा दिया और पैसे ऐंठे। आरोपी महिलाओं ने 2024 में महासमुंद शहर, ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग में 10-10 महिलाओं के समूह बनाए। प्रत्येक समूह को एक आटा चक्की स्थापित करने और 6 हजार रुपए मासिक मानदेय देने का वादा किया। आरोपियों ने महिलाओं को बैंक से 40-40 हजार रुपए का लोन लेने को कहा। इसके बाद लोन की राशि खुद रख ली। महिलाओं को जाल में फंसाने वाली आरोपी महिला राखी ध्रुव। शुरुआत में दोनों आरोपी महिलाएं कुछ महीने तक बैंक की किस्त भी जमा कर रही थीं। 6 महीने बाद किस्त जमा होनी बंद हो गई। इसके बाद बैंक ने गांव की महिलाओं को किस्त जमा करने का दबाव बनाया। पीड़ित महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ तो वे थाने पहुंचीं। शिकायत के बाद दोनों आरोपी महिलाओं को रायपुर से पकड़ा गया है।महिलाओं को छोटे उद्योग लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाली पूनम नायक। आधार कार्ड और फोटो लेकर रोजगार देने की बात कही पीड़ित महिला प्रिया देवांगन ने बताया कि, मां दंतेश्वरी लघु उद्योग नयापारा में आटा चक्की स्थापित करने के लिए 10 महिलाओं से आधार कार्ड और फोटो लिया था। बाद में महिलाओं की समूह बनाकर स्वरोजगार देने की बात कही थी। पहले महीने तो सभी को 6-6 हजार रुपए मानदेय के रूप में दिया गया। बाद में बैंक से लोन लेने कहा गया। महिलाओं ने भी भरोसा करते हुए बैंक से 40-40 हजार रुपए लोन लिया। कई ऐसी महिलाएं हैं जिनके घर में पता नहीं है कि लोन लिया गया है। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची। एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय का कहना है महासमुंद शहर के अलावा, खल्लारी विधानसभा के ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग की महिलाओं से ठगी हुई है। इन दोनों लेडी ठग के खिलाफ दुर्ग के उतई में पहले से ठगी के दो अपराध दर्ज हैं। पीड़ित महिलाओं में प्रिया देवांगन, ममता साहू, उषा सेन, त्रिप्ती दुबे, निशा साहू, कविता साहू, निर्मला कनौजे, कुलेश्वरी सोनकर, संगीता देवांगन, प्रियंका पटेल, खेमिन सोनकर, लिनिता सोनकर, कामिनी देवांगन, धर्मोतिन पटेल शामिल हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page