*रायपुर,,सॉफ्टवेयर-इंजीनियर से महिला LIC एजेंट ने की ठगी,,Siyasat Darpan News Riport*

रायपुर,(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पड़ोसी महिला LIC एजेंट और उसके बेटे ने ठगी की है। दोनों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अलावा तीन और लोगों को बिजनेस में डबल मुनाफा का लालच दिया। फिर 45 लाख रुपए वसूल कर लिए। आरोपियों ने बाकायदा उन्हें रसीद भी दी, सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, जतिन चौधरी (43) ने शिकायत में बताया कि, वो न्यू शांति नगर रायपुर में रहता है और एक निजी अस्पताल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पड़ोसी महिला LIC एजेंट शरनजीत कौर और उसका बेटा बलवीर सिंह बीमा का काम करते हैं। दोनों मां-बेटे के पास जतिन ने साल 2013 से अब तक अपने और फैमिली मेंबर्स के लिए 13 पॉलिसी खरीदी थी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस FIR दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। जतिन ने आरोपी मां-बेटे से जीवन सरल पॉलिसी, बीमा गोल्ड पॉलिसी, जीवन छाया पॉलिसी, मनी बैक पॉलिसी, जीवन रक्षक पॉलिसी, अपनी पत्नी के नाम से आधारशिला पॉलिसी, बच्चों के नाम जीवन तरुण पॉलिसी खरीदी थी। साल 2024 में शरनजीत के कहने पर उन्होंने बलवीर को कैश और ऑनलाइन भुगतान के जरिए करीब 2 लाख 81 हजार दिए गए थे। जतिन साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए। जहां पर पता चला कि, यह रसीद फर्जी है। जतिन को साल 2024 में इनकम टैक्स भरने के लिए पॉलिसी रसीद की जरूरत पड़ी। वो साल 2022 और 2023 की जमा रसीद को लेकर जीवन बीमा कार्यालय पंडरी ब्रांच गए। जहां पर पता चला कि, यह रसीद फर्जी है। आरोपियों ने 3 सालों में जतिन से 5 लाख 75 हजार रुपए वसूल कर लिए थे। इसी तरह नितेश वर्मा से बिजनेस में डबल मुनाफे का झांसा देकर 4 लाख 96 हजार, जगमोहन सिंह नागपाल से 5 लाख 93 हजार, भूषण कुमार झोडे से 28 लाख 88 हजार रुपए वसूल कर लिए। इस तरह मां बेटे ने मिलकर चार अलग-अलग लोगों से करीब 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। फिलहाल, इस मामले में सिविल लाइन पुलिस आगे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    *महापौर के साले पर छापा, रायपुर से बम बनाने का मटेरियल बरामद*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में देसी बम बनाने वाला आरोपी विनय देवांगन पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे 12 मई की रात रावाभाठा इलाके से गिरफ्तार किया है,…

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,मौदहापारा पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बंदूक चाकू के दम पर लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। फल का कारोबार करने वाले युवक से उसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *महापौर के साले पर छापा, रायपुर से बम बनाने का मटेरियल बरामद*

    *महापौर के साले पर छापा, रायपुर से बम बनाने का मटेरियल बरामद*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    You cannot copy content of this page