*महिलाएं,बालिकाएं मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत तत्काल कर सकती हैं। शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।*

सियासत दर्पण न्यूज़ की रिपोर्ट (व्हाट्सएप नंबर 98271-93215)

कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने महिला सुरक्षा हेतु मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कल गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने गुरुवार रात मां-बेटी को गोमांस के साथ पकड़ा है। दोनों ट्रॉली बैग में मांस छिपाकर अपने घर…

    *रायपुर,,खारुन नदी में नहाते समय मौदहापारा के 19 वर्षीय युवक की मौत*

    रायपुर,,दुर्ग-भिलाई । (सियासत दर्पण न्यूज़) दुर्ग में खारुन नदी में गुरुवार शाम युवक की डूबने से मौत हो गई। रायपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक नदी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    You cannot copy content of this page