*बलौदाबाजार हिंसा:देवेन्द्र यादव की जमानत याचिका खारिज,यादव ने आरोप लगाया है कि,जानबूझकर चालान पेश करने में देर की जा रही है।*

सियासत दर्पण न्यूज,बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से फिर कोई राहत नहीं मिली. 3 अक्टूबर को सुनवाई में कोर्ट ने विधायक की दो दिन और न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी. बता दें कि पुलिस ने 17 अक्टूबर तक रिमांड मांगी थी. बचाव अधिवक्ता के विरोध के बाद न्यायालय ने दो दिन की रिमांड बढ़ाई. वहीं सात आरोपियों में से पांच आरोपियों का आज चालान पेश हुआ. अब 5 अक्टूबर को बाकी आरोपियों का चालान पेश किया जाएगा। बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था. जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी. इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे. इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विधायक देवेंद्र यादव करीब तीन माह से जेल में हैं. कई बार उनकी रिमांड बढ़ाई गई है।

पुलिस ने चालान पेश नहीं किया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में पिछले डेढ़ महीने से जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड एक बार फिर दो दिन आगे बढ़ा दी गई है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान पुलिस ने चालान पेश नहीं किया और अभियोग पत्र पेश करने के लिए समय मांगा है। जिस पर कोर्ट ने देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 5 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी थी। चालान पेश करने में हो रही देरी पर देवेन्द्र यादव ने फिर आरोप लगाया है कि,जानबूझकर चालान पेश करने में देर की जा रही है। जिससे उनके खिलाफ आरोप गढ़े जा सके।

5 अक्टूबर को पूरे हो रहे 90 दिन

5 अक्टूबर को 90 दिन भी पूरे हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस को जल्द ही चालान पेश करना होगा। देवेंद्र के वकील ने सोमवार को हाईकोर्ट में भी उनके जमानत को लेकर याचिका लगाई है। इससे पहले 10 सितंबर और 17 सितंबर को कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका ख़ारिज की थी। देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का तर्क है कि, विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। जिस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि,मोबाइल जमा कर दिया गया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया।

देवेंद्र पर भीड़ को उकसाने का आरोप

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास और लेकर जाए। हालांकि पूछताछ के लिए तीसरा नोटिस मिलने पर देवेंद्र यादव ने बलौदाबाजार जाकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी की थी।

पुलिस के पास हैं पर्याप्त सबूत और गवाह,, बलौदाबाजार पुलिस

वहीं,बलौदाबाजार पुलिस के एक उच्चाधिकारी की माने तो पुलिस के पास विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ गवाह हैं और कुछ लोगों के बयान हैं। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी हैं। जिसको आधार बनाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है।

3 मामलों की एक साथ चल रही है जांच

देवेंद्र यादव के खिलाफ बलौदाबाजार हिंसा का पहला मामला जांच में नहीं है, उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। कुछ दिन पहले भिलाई नगर पुलिस ने भी उन्हें नोटिस जारी कर फोटो वीडियो के लिए थाने बुलाया था। देवेंद्र वहां भी दोबारा बयान दर्ज कराने नहीं गए। उन्होंने कहा कि, वह थाने जाकर अपना बयान एक बार दे दिए हैं। लिखित में भी दिया है कि,जांच में जो भी आगे पूछताछ या जानकारी चाहिए, उनके कार्यालय में आकर ले लें।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने गुरुवार रात मां-बेटी को गोमांस के साथ पकड़ा है। दोनों ट्रॉली बैग में मांस छिपाकर अपने घर…

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) नेवई थाना अंतर्गत रिसाली निवासी एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    You cannot copy content of this page