*रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती के अवसर पर की बड़ी घोषणा*

मुख्यमंत्री ने अपील कर कहा खादी वस्त्र खरीदें और छूट का लाभ लें प्रदेशवासी

02 अक्टूबर से 31 मार्च 2025 तक खादी वस्त्रों की खरीद पर प्रदेशवासियों को 25% की बड़ी छूटमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग विभाग के प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गांधी जयंती के अवसर पर यह बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना आर्ट वाली कोसा की साड़ी भी खरीदी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा की 02 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक खादी वस्त्रों की खरीद पर प्रदेशवासियों को 25% की बड़ी छूट मिली मिलेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से खादी वस्त्र खरीदने की अपील की और छूट का लाभ लेने को कहा। श्री साय ने कहा कि बुनकर-कलाकार बहुत मेहनत से खादी वस्त्र तैयार करते हैं और उस पर तरह-तरह की कलाकृतियां भी उकेरते हैं। कई मायनों में यह हमें अपनी संस्कृति से भी जोड़े रखता है। उन्होंने कहा कि देश में खादी वस्त्रों के उपयोग की लंबी परंपरा रही है। आजादी की लड़ाई के दौर में हमें खादी वस्त्रों के उपयोग का जिक्र मिलता है। कारीगर बहुत मेहनत से इन वस्त्रों को तैयार करते हैं और गांधी जयंती के खास मौके पर आप सभी के लिए यह बड़ी छूट की घोषणा हुई है, आप सभी इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप,सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    *बिलासपुर में मां-बेटी गोमांस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने पुलिस ने गुरुवार रात मां-बेटी को गोमांस के साथ पकड़ा है। दोनों ट्रॉली बैग में मांस छिपाकर अपने घर…

    *भिलाई में नौकरी का झांसा, 2.70 लाख रुपये की ठगी; ठग ने खुद को तहसीलदार बताया*

    भिलाई।(सियासत दर्पण न्यूज़) नेवई थाना अंतर्गत रिसाली निवासी एक सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारी के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को छाछ वितरण*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,1मई मजदूर दिवस और बोरे बासी दिवस की शुभकामनाएं,,, आकाश तिवारी,,नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम रायपुर*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सचिन पायलट जी से रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने सौजन्य भेंट की*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की समय-सारिणी घोषित*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    *कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण*

    You cannot copy content of this page