*मेंजबान टीम हॉकी बिलासपुर ने दोनो वर्ग में जीत दर्ज कर सेमीफायनल में जगह बनाई।,शाजिया अली की रिपोर्ट*

शाजिया अली की रिपोर्ट

छत्तीसगढ हॉकी सीनियर पुरूष एवं महिला हॉकी प्रतियोगिता

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। महिला वर्ग में आज खेले गए पहले मैच में हॉकी दुर्ग ने हॉकी जशपुर को 5-1 गोल से पराजित किया दुसरे मैच में मेजबान बिलासपुर ने सरगुजा को 10-0 गोलो से पराजित किया हॉकी राजनांदगांव ने स्पोटर्स हॉकी अकामदमी को 8-0 गोल पराजित किया। वहीं पुरूष वर्ग में खेले गए पहले मैच में एसईसीआर बिलासपुर ने कबीरधाम को 10-3 गोलो से पराजित किया स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने दुर्ग को 4-3 गोल से पराजित किया हॉकी राजनांदगांव ने हॉकी रायगढ को 10-0 गोल से पराजित किया मेजबान बिलासपुर ने हॉकी जांजगीर चांपा को 4-0 गोल से पराजित किया।

आज मैच के दौरान शिल्पी तिवारी प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ कांग्रेस कमेटी,सुधाशु मिश्रा सचिव छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,पंकज तिवारी अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ, चरणजीत सिंह गंभीर, अंजली चांवला, पूनम पांडे, राजेश पांडे, मदन मोहन गला सक्षम ग्रुप सामाजिक संस्था,सैनुल खान,अवधराम चंद्राकार प्रभारी जिला क्रिडा अधिकारी,छत्तीसगढ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित बाजपेयी, जिला हॉकी संघ के सचिव रवि पारीख, अमिताभ मानिकपुरी, धनीराम यादव,मंजुला विश्वास पूर्णिमा के लिए रेखा गला शेख मोइनुद्दीन सोनू सिंह इकलाख अली,ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाडियों को बधाई व शुभकामनांए दी।

स्व.बी.आर यादव एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही छत्तीसगढ हॉकी सीनियर पुरूष महिला हॉकी प्रतियोगिता के दुसरे दिन प्रातः खेले गए महिला वर्ग के प्रथम मैच में हॉकी हॉकी दुर्ग ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया हॉकी दुर्ग की ओर से भूमि और अंजली ने 1-1 गोल वहीं शाब्बी नाज ने 3 गोल किया जशपुर की ओर से इस्टीमा केरकेटटाा नेे मात्र 1 गोल किया आज का दुसरा मैच मेजबान बिलासपुर ने सरगुजा को एकतरफा मुकाबले में 10-0 गोल से पराजित किया मेजबान बिलासपुर की ओर से डॉली,रीया,मोनिका,नेहा,और पुजा ने 1-1 गोल किए वहीं टीम की कप्तान सम्पदा ने 2 गोल और मधुसीदार ने 3 गोल किया पुरूष वर्ग में खेले गए पहले मैच में एस.ई.सी.आर बिलासपुर ने हॉकी कबीरधाम को 10-3 गोलो से पराजित किया एस ई सी आर बिलासपुर की ओर से शेख इमरान,हसन राज्जा, और रोशनजीत मिंज ने 1-1 गोल किया वंही दीपक ने 4 गोल और सैफ खान ने 3 गोल किया पुरूष वर्ग में आज का दुसरा मैच स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर विरूद्ध हॉकी दुर्ग के मध्य खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में दोनो ही टीम लगातार एक दुसरे के गोल पोस्ट में गोल दागते रहे इस रोमांचक मुकाबले में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर ने हॉकी दुर्ग को 4-3 गोल से पराजित कर सेमीफायनल में हॉकी दुर्ग की ओर से नेहाल हुसैन ने 2 गोल सारीक खान ने 1 गोल किया वहीं स्पोटर्स अकादमी रायपुर की ओर से खोगेश्वर बाघ ने 1 विष्णु यादव ने 1 गोल वेनकटेश तेलगू ने 2 गोल कर सेमीफायनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के खेले गए तीसरे मैच में हॉकी राजनांदगांव ने स्पोटर्स अकादमी रायपुर को 8-0 गोल से पराजित कर सेमीफायनल में अपना स्थान बनाया हॉकी राजनांदगांव की ओर से मेघना साहू और श्यामली राय ने 2-2 गोल वहीं अस्मिन खान,वसुंधरा,सीमरन यादव,और सोनम राजभर ने 1-1 गोल किया था। पुरूष वर्ग में आज खेले गए तीसरे मैच हॉकी राजनांदगांव ने रायगढ को बालक वर्ग खेले गए तीसरे मैच में हॉकी राजनांदगांव ने रायगढ को एकतरफा मुकाबला में 10-0 गोल से पराजित किया इस एक तरफा मुकाबले में हॉकी राजनांदगांव की ओर से जूनैद अहमद,करण साहू, सोनू निषाद ने 1-1 गोल किया संदीप ठाकुर ने 5 गोल और सुखदेव निर्मलकर ने 2 गोल कर सेमीफायनल में प्रवेश किया। चौथे खेले गए मैच में मेजबान बिलासपुर ने एक तरफा मुकाबले मे हॉकी जांजगीर चांपा को 4-0 गोलो से पराजित किया मेजबान बिलासपुर की ओंर से अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए सागर सूर्यवंशी और आनंद सूर्यवंशी ने 2-2 गोल कर सेमीफायनल में प्रवेश किया।

आज चार सेमीफायनल मैच खेले जाऐंगें

( महिला वर्ग में )

पहला सेमीफायनल मैच*

 

हॉकी कोरबा विरूद्ध हॉकी राजनांदगांव
*सुबह 08 बजे

 

दुसरा सेमीफायनल मैच

हॉकी दुर्ग विरूद्ध हॉकी बिलासपुर
दोपहर 04ः00 बजे

 

( पुरूष वर्ग में )
पहला सेमीफायनल मैच

हॉकी बिलासपुर विरूद्ध स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर

सुबह 09ः30 बजे

दुसरा सेमीफायनल मैच

हॉकी राजनांदगांव विरूद्ध एस.ई.सी.आर बिलासपुर

दोपहर 02ः30 बजे
सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट।

  • Related Posts

    *टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे भारत पाकिस्तान*

    नई दिल्ली  ।(सियासत दर्पण न्यूज़) आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले माहौल गर्म हो चुका…

    *टी20 विश्व कप से हर्षित राणा बाहर, सिराज को मिली जिम्मेदारी*

    नई दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़)  टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 1 views
    *जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

    *मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 1 views
    *मुख्यमंत्री ने ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ*

    * मुख्यमंत्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 1 views
    * मुख्यमंत्री साय से आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात*

    *खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 2 views
    *खेल मड़ई से स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    * खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 2 views
    * खैर लकड़ी की अंतर्राज्यीय तस्करी का भंडाफोड़*

    *मुंबई ATS बताकर RTO एजेंट को किया ‘डिजिटल अरेस्ट*

    • By SIYASAT
    • February 18, 2026
    • 5 views
    *मुंबई ATS बताकर RTO एजेंट को किया ‘डिजिटल अरेस्ट*

    You cannot copy content of this page