*जोन स्तरीय विज्ञान सेमिनार में गीदम के शैलू ने प्रथम एवं बीजापुर के हर्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।नाहिदा कुरैशी की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ से नाहिदा कुरैशी की रिपोर्ट

बिलासपुर में होने वाला राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार में दिखाएंगे अपना प्रतिभा।
विजताओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

गीदम/दंतेवाड़ा :-सियासत दर्पण न्यूज़,समाज कल्याण के प्रति वैज्ञानिक सोच और

विश्लेषणात्मक प्रवृत्ति को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग दंतेवाड़ा के द्वारा 2 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा में जोन स्तरीय विज्ञान सेमिनार आयोजित किया गया।

 

जिला शिक्षा अधिकारी एसके अंबस्ता, कार्यक्रम आयोजक समन्वयक बीबी चक्रवर्ती ने महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाते हुए द्विप प्रज्ज्वलन व पुष्प माल्यार्पण कर प्रतियोगिता प्रारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य एवं विशेषता के सम्बंध में जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा जोन के अंतर्गत दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा तीनों जिलों से चयनित विद्यार्थी “कृत्रिम बुद्धिमत्ता का संभावनाएं एवं उपयोग” विषय पर पीपीटी एवं पोस्टर के माध्यम से विज्ञान सेमिनार व्याख्यान प्रस्तुत किया। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय जावंगा गीदम के कक्षा 8वी का छात्रा शैली वेक ने शानदार प्रस्तुति दे कर पूरे जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बीजापुर के कक्षा 10वी का छात्र आर हर्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विशेषज्ञों डॉ विजय साहू, अमुजुरी विश्वनाथ, पार्थ सरकार ने निर्णायक भूमिका निभा कर निष्पक्ष से परिणाम घोषित किया। बिलासपुर में होने वाला राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार के लिए दंतेवाड़ा जोन के शैलु एवं हर्षित को चयन किया। तीनों निर्णायोकों ने चयनित बच्चों को कृत्रिम बुद्धिमता पर उत्तम प्रस्तुति कैसे दे, थीम व संभावनाएं पर प्रकाश कैसे डाले, वैज्ञानिक सोच व बॉडी लैंग्वेज कैसे व्यवहार करे आदि पर मार्गदर्शन किया। मंच संचालन व्याख्याता हेमलता साहू ने सुचारू रूप से निभाया। विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता का नियमबली, चयनित प्रक्रिया तथा पंजीकरण प्रक्रिया संबंध में व्याख्याता टी विजय लक्ष्मी ने विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता पुष्पलता बघेल, प्राचार्य जीआर नाग, वीएस ताती, तीनों जिलों से शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चें सम्मिलित हुए। अतिथियों, अधिकारियों तथा निर्णायकों ने बच्चों को प्रोत्साहन कर राज्य स्तरीय विज्ञान सेमिनार प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दंतेवाड़ा जोन का नाम रोशन करने प्रेरणा व शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    दुर्ग।(सियासत दर्पण न्यूज़) हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दुर्ग नगर निगम कार्यालय में हंगामा करते हुए एक व्यक्ति के…

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर जनप्रतिनिधियों की नाराजगी लगातार खुलकर सामने आ रही है। उद्धेश्वरी पैकरा के बाद अब शकुंतला सिंह पोर्ते ने भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page