Home / राजधानी / *रायपुर,छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मिन्हाजुद्दीन के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव डॉ. सलीम राज निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए*

*रायपुर,छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मिन्हाजुद्दीन के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव डॉ. सलीम राज निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जी. मिन्हाजुद्दीन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्यों की बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. सलीम राज को राज्य वक्फ बोर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
राज्य वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत डॉ. सलीम राज ने कहा कि, जिस उद्देश्य को लेकर राज्य वक्फ बोर्ड का गठन किया गया है, उन उद्देश्यो को पूर्ण करने, मुतवल्लियों से चर्चा कर वक्फ बोर्ड की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने, जमींदारी की दादागिरी तथा भूमाफियाओं एवं अतिक्रमणकारियों से वक्फ संपत्तियों को सुरक्षित करने, वक्फ की योजनाओं का सीधा लाभ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के शैक्षणिक विकास के लिये किया जायेगा।

 


श्री डॉ. सलीम राज ने राज्य वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य वक्फ बोर्ड के माननीय सदस्यगण, मुतवल्ली एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ देते हुए बधाई दी। डॉ. सलीम राज के वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदेश के मुस्लिम समाज में हर्ष का माहौल है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page