Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर,लूतरा शरीफ इंतजामिया कमेटी पंहुची हज़रत ताजुद्दीन बाबा की ताज नगरी नागपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर,लूतरा शरीफ इंतजामिया कमेटी पंहुची हज़रत ताजुद्दीन बाबा की ताज नगरी नागपुर,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

शहंशाहे छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के 66वें उर्स पाक की दावत बाबा ताजुद्दीनऔलिया को।

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह लूतरा शरीफ़ बिलासपुर का 66 वाँ उर्स पाक 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक बड़े ही अकीदत मोहब्बत, शानो शौकत के साथ मनाया जायेगा, उर्स की तैयारियां जोरों से चल रही है वहीं कमेटी का प्रतिनिधि मंडल दिनांक 12/10/2024 शनिवार को बाबा ताजुद्दीन औलिया की मजार नागपुर में बाबा सरकार को दवात देने पंहुचा था। जिन्होंने बाबा ताजुद्दीन के साथ साथ दरगाह ट्रस्ट, खुद्दाम हज़रत कमेटी तथा ताजुलवारा कमेटी और दरगाह से जुड़े सदस्यों को भी दावत पेश की और हज़रत सैय्यद इंसान अली शाह बाबा साहब के उर्स पाक में शामिल होने गुज़ारिश की

इंतजामिया कमेटी दरगाह लूतरा शरीफ के नायब सदर मोहम्मद सिराज ने बताया इस बार बाबा सरकार के उर्स को बड़े ही धूम धाम से मानने की कोशिश जारी है। बाबा सरकार को शहंशाह-ऐ- छत्तीसगढ़ का लकब मिला है और उनके विलायत की तस्दीक खुद बाबा ताजुद्दीन औलिया ने की थी,बाबा ताजुद्दीन औलिया के बारगाह में हम अकीदत मोहब्बत को पेश कर सकें, इसलिए हमारी टीम यहां पहुची है और उम्मीद करते हैं बाबा सरकार और उनसे जुड़े सभी लोग उर्स पाक में शामिल होंगे और हमें खातिरदारी का मौका देंगे इंशा अल्लाह।

इंतजामिया कमेटी दरगाह लूतरा शरीफ से हाजी जुबेर महमूद, हाजी गुलाम रसूल (दादा भाई) तथा शाज़ी रशीद दावत लेके बाबा ताजुद्दीन औलिया के दर पर पहुचे थे। जहां उनकी मुलाकात दरगाह कमेटी से प्यारे खान साहब सदर ताजबाग ट्रस्ट,ट्रस्टी इमरान साहब, राजा साहब, ताजुलवरा कमेटी से अनीस साहब, अरशद साहब, शानू साहब, मुजफ्फर साहब, शम्मी साहब, वसीम खान साहब, इरफान पटेल साहब तथा अन्य कमिटी सदस्यों से मुलाकात की गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page