*महाराष्ट्र, झारखंड के किसानों को एमएसपी आधा ही मिला : कांग्रेस*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी)को लेकर महाराष्ट्र और झारखंड के किसानों की मेहनत के साथ न्याय नहीं किया है और उन्होंने जितना एमएसपी मांगा उससे बहुत कम उन्हें दिया गया है। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक अभय दुबे ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने हर समय किसानों की पीठ पर लाठी और पेट पर लात मारी है। किसान विरोधी सरकार ने फसलों के दाम मांगने पर किसानों की राह में कील और काँटे बिछाए, उन्हें जीप से रौंदा और अन्नदाता को आत्महत्या के लिये मजबूर किया लेकिन उनकी फसलों पर उन्हें उचित दाम नहीं दिया। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण हर रोज 31 किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं और इस तरह 2014 से 2022 तक एक लाख से अधिक किसान आत्महत्या के लिए विवश हुए हैं।” उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों ने 2025.26 के लिए गेहूं का एमएसपी 4461 रुपए प्रति क्विंटल और झारखंड ने 2855 रुपए प्रति क्विंटल मांगा। चना उत्पादन में महाराष्ट्र देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और किसानों ने 7119 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी मांगा लेकिन मोदी सरकार ने महाराष्ट, झारखंड जैसे अन्य कई राज्यों की मांग को खारिज कर दिया।
महाराष्ट्र के किसानों की सोयाबीन की फसलों का एमएसपी 6,000 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में जिन किसानों ने अब तक अपनी फसल को बेच दिया है उनके खातों में भी बची हुई राशि डाली जानी चाहिए। इसी तरह से 2025-26 में चने एमएसपी 7,119 रुपए प्रति क्विंटल देने की मांग की लेकिन 5,650 रुपए घोषित किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड ने गेहूं का एमएसपी 2,855 रुपए प्रति क्विंटल और गुजरात सरकार ने 4,050 रुपए प्रति क्विंटल मांगा। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से कहा कि गेहूं पर प्रति क्विंटल 3,527 रुपए लागत आती है इसलिए एमएसपी 4,461 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाना चाहिए लेकिन एमएसपी 2,425 रुपए दी गई।

  • Related Posts

    *नई दिल्ली काले कानून के विरोध व पेंशन बहाली हेतु पूर्व अर्धसैनिक पैरामिलिट्री वीरांगनाएं फिर से 6 मई को जंतर मंतर पर करेंगे विरोध प्रदर्शन*

    नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पैरामिलिट्री परिवारों, वीरांगनाओं, पूर्व अर्धसैनिकों में संसद में पास काले कानून को लेकर भारी रोष व्याप्त को देखते हुए एक बार फिर से जंतर मंतर पर…

    *पुरानी पेंशन बहाली व समयबद्ध पदोन्नति को लेकर 9 अप्रैल को पैरामिलिट्री परिवारों द्वारा राजघाट पर धरना प्रदर्शन रणबीर सिंह,,एलायंस महासचिव*

    सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़ नई दिल्ली,, सियासत दर्पण न्यूज़,,11 लाख केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के जवानों व अधिकारियों के पुरानी पेंशन बहाली व ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विस दर्जे को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त*

    *अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त*

    *रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद*

    *छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 1 views
    *छत्तीसगढ़ में बदला राशन दुकानों का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी*

    *कांग्रेस की मांग: 543 लोकसभा सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू हो*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *कांग्रेस की मांग: 543 लोकसभा सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू हो*

    *RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

    • By SIYASAT
    • April 21, 2026
    • 2 views
    *RTO चालान के नाम पर युवक से 7.42 लाख की ठगी*

    You cannot copy content of this page