नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) सरकार ने छठ और दीपावली के पर्व पर यात्रियों की भीड़ से निपटने केे लिए सात हजार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संंवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह विशेष ट्रेनों के परिचालन का नया रिकॉर्ड होगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल रेलवे ने छठ और दीपावली के सीजन मेें चार हजार विशेष ट्रेनें चलायी थी, जो एक रिकॉर्ड था। उन्होंने कहा कि इन विशेष ट्रेनों को चलाने से हर दिन दो लाख अतिरिक्त लोग सफर कर सकेंगे। भारतीय रेल प्रतिदिन 13 हजार से अधिक यात्री ट्रेनों का परिचालन करती है।
*असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*
नई दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट…









