रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
*अस्पताल में 11वीं के छात्र ने इंजेक्शन भरा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप*
बेमेतरा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11वीं कक्षा का एक छात्र अस्पताल परिसर में इंजेक्शन निकालते और भरते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो…









