*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का करेंगे शिलान्यास*

लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 27 अक्टूबर को मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास करने के साथ ही लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 27 अक्टूबर को सवेरे साढ़े नौ बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के कारीडोंगरी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे कारीडोंगरी में मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे कारीडोंगरी से लोरमी विकासखंड के नवरंगपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर दो बजे नवरंगपुर में लोनिया (चौहान) सामाजिक सम्मेलन एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर तीन बजे नवरंगपुर से लोरमी स्थित विधायक कार्यालय के लिए रवाना होंगे। श्री साव शाम पांच बजे से छह बजे तक विधायक कार्यालय में क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे शाम 07:40 बजे विधायक कार्यालय से लोरमी बस स्टैंड स्थित कबीर भवन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात पौने आठ बजे कबीर भवन में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री साव रात सवा आठ बजे लोरमी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात पौने 11 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

  • Related Posts

    *अस्पताल में 11वीं के छात्र ने इंजेक्शन भरा, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप*

    बेमेतरा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11वीं कक्षा का एक छात्र अस्पताल परिसर में इंजेक्शन निकालते और भरते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो…

    *दुर्गम कुमनार में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, अंतिम कैंप हुआ स्थापित*

    नारायणपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नारायणपुर पुलिस ने दशकों से माओवादियों का ‘सेफजोन’ माने जाने वाले दुर्गम क्षेत्र कुमनार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित कर एक ऐतिहासिक सफलता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 13 views
    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    You cannot copy content of this page