*सनसनीखेज मामला: दूसरे पति के साथ मिलकर महिला ने पहले पति को उतारा मौत के घाट, तीनों पकड़ाए*

कवर्धा।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दूसरे पति और पिता के साथ मिलकर पहले पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसकी लाश को तालाब किनारे दफना दिया। वहीं घटना के बाद जब तीनों गांव छोड़कर भाग रहे थे तभी पुलिस ने तीनों आरोपितों को दबोच लिया। दरअसल, यह मामला कवर्धा जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पंडरिपानी का है। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेश मरावी पंडरिया ब्‍लाक के पंडरिपानी गांव का रहने वाला था। सुरेश ने दो साल पहले अपने पड़ोस में रहने वाली महिला सुखबती से शादी कर ली। शादी के बाद सबकुछ ठीक था। इस दौरान दो बच्‍चे भी हुए। लेकिन करीब दो साल बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इससे तंग आकर सुखबती अपने पित और बच्‍चों को छोड़कर मायके चली गई। सुखबती ने करीब आठ महीने बाद मध्‍य प्रदेश के अमरदयाल मरकाम से दूसरी शादी कर ली। जब पहले पति सुरेश को सुखबती की दूसरी शादी की जानकारी मिली तो वह भड़क उठा। सुरेश सुखबती के घर पहुंचा और दूसरी शादी करने पर झगड़ा करने लगा। इसी बीच सुखबती का पित बुधराम और दूसरा पति अमरदयाल भी वहां पहुंच गया। सुरेश को सुखबती से झगड़ा करते देख अमरदयाल और पिता बुधराम भड़क उठे और दोनों ने सुरेश की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। इसके बाद वारदात को छिपाने के लिए आरोपित महिला ने पिता और दूसरे पति के साथ मिलकर पहले पति की लाश को तालाब के किनारे दफना दिया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को उस वक्‍त गिरफ्तार कर लिया जब वो गांव छोड़कर भाग रहे थे।

  • Related Posts

    *दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े*

    51 महिलाओं को मिला लघु उद्योग का व्यावहारिक ज्ञान रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन…

    *रायपुर,,कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 27 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

    व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा पी.ए.टी. एवं पी.पी.वी.टी. प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    You cannot copy content of this page